Saira Banu health Update: अब ठीक है सायरा बानो की तबीयत, निमोनिया के बाद क्लॉटिंग से जूझ रही एक्ट्रेस

दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो की तबीयत अब ठीक हो रही है। कुछ समय पहले उन्हें निमोनिया हुआ था और उसके बाद क्लॉटिंग की समस्या से वह जूझ रही थी।
Saira Banu Suffering From deep vein thrombosis
Published on
Updated on

मुंबई: सायरा बानो को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया था। कुछ दिनों पहले उन्हें निमोनिया हुआ था। निमोनिया तो ठीक हो गया लेकिन उनकी पिंडलियों में खून का थक्का जमने की वजह से उनका चलना फिरना मुहाल हो गया था। लेकिन ताजा हेल्थ अपडेट के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक हो रही है और वह जल्दी स्वस्थ हो जाएंगी। सायरा बानो को deep vein thrombosis (DVT) की समस्या हुई है। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आयी उनके चाहने वालों ने उनके जल्द  दुआ मांगना शुरू कर दिया है।

दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस असर बानो की उम्र 80 साल की है और वह इस समय उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही हैं। 2021 में उनके पति और बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का निधन हो गया था। उसके बाद से सायरा बानो अकेली हैं। लेकिन उनका परिवार उनके साथ है। सायरा बानो खुद से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा करते रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बीमारी से संबंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

क्या होता है डीप वेन थ्रोम्बोसिसजब शरीर की किसी गहरी नस में थक्का बनता है, तो उसे डीप वेन थ्रोम्बोसिस कहते हैं । डीप वेन ब्लड क्लॉट आमतौर पर निचले पैर या जांघ में होते हैं।

जांघ में डीप वेन थ्रोम्बोसिस के लक्षणों में शामिल हैं

1. खड़े होने या चलने पर जांघ या पिंडली में तेज दर्द होना

2. एक पैर में सूजन

3. दर्द वाले क्षेत्र के आसपास की त्वचा को गर्म करें

4. दर्द वाले क्षेत्र के आसपास की त्वचा का लाल या काला पड़ना

5. सूजी हुई नसें जो छूने पर सख्त या दर्दनाक लगती हैं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सायरा बानो ठीक से चल फिर नहीं पा रही थी। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इसी वजह से घर पर ही पहले उनका इलाज शुरू किया गया। लेकिन बाद में खबर मिली कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल उन्हें पिंडलियों में दर्द महसूस हो रहा था। जिसकी वजह से चलने फिरने में दिक्कत पेश आ रही थी। सर्दी के महीने में पिंडलियों में दर्द और जकड़न की समस्या हो जाती है। बढ़ती उम्र के चलते मांसपेशियों में सिकुड़न की वजह से यह समस्या होती है। लेकिन उपचार के बाद यह समस्या ठीक हो जाती है। सायरा बानो की भी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com