Saira Banu Birthday: सायरा बानो को जंगली से मिली शोहरत, पड़ोसन ने बनाया स्टार, फिर दिलीप कुमार संग रचाई शादी

Saira Banu Career: सायरा बानो ने शम्मी कपूर के साथ जंगली से बॉलीवुड डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गईं। इसके बाद ब्लफ मास्टर, शागिर्द, पड़ोसन और पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों में काम किया।
Saira Banu Birthday Special Story
सायरा बानो(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Saira Banu Birthday Special Story: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अपनी खूबसूरती, अदाकारी और दिलकश अंदाज से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। 23 अगस्त 1944 को जन्मीं सायरा बानो का संबंध फिल्मी परिवार से था। उनकी मां नसीम बानो अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री और ‘ब्यूटी क्वीन’ के नाम से जानी जाती थीं। हालांकि, सायरा ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।

सायरा बानो ने अपने बचपन का एक हिस्सा लंदन में बिताया और वहीं से शिक्षा हासिल की। साल 1960 में वह मुंबई लौटीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात निर्माता-निर्देशक शशधर मुखर्जी से हुई। उन्होंने सायरा की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अपने भाई सुबोध मुखर्जी से मिलने की सलाह दी। सुबोध मुखर्जी उस समय अपनी फिल्म ‘जंगली’ के लिए नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। सायरा को फिल्म में काम करने का मौका मिला और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

इस फिल्म से सायरा बानो बनीं स्टार

साल 1961 में रिलीज हुई जंगली में सायरा बानो के साथ शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उन्होंने कश्मीर की एक युवा लड़की का किरदार निभाया। शानदार गीत-संगीत और बेहतरीन अभिनय के कारण फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने सायरा और शम्मी कपूर दोनों को स्टार बना दिया। इसके बाद सायरा ने ब्लफ मास्टर, आई मिलन की बेला जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों की सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

दिलीप कुमार से शादी के बाद भी जारी रखा काम

साल 1966 में सायरा बानो ने अपने से करीब 22 साल बड़े अभिनेता दिलीप कुमार से शादी कर ली। शादी के बाद भी उन्होंने फिल्मों में काम करना जारी रखा। साल 1967 में वह ‘दीवाना’ में राज कपूर के साथ नजर आईं, जबकि ‘शागिर्द’ भी उनके करियर की सफल फिल्मों में शामिल रही। साल 1968 में आई ‘पड़ोसन’ सायरा बानो के करियर की यादगार फिल्मों में शामिल है। फिल्म में उन्होंने बिंदु का किरदार निभाया था।

Saira Banu Birthday Special Story
टॉक्सिक के लिए यश ने ली 50 करोड़ की फीस, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक, जानें अन्य स्टारकास्ट की फीस

सायरा बानो का करियर

पड़ोसन में सुनील दत्त और महमूद के साथ सायरा की कॉमिक टाइमिंग को खूब पसंद किया गया। फिल्म के गाने भी बेहद लोकप्रिय हुए। इसके बाद साल 1970 में सायरा बानो ‘पूरब और पश्चिम’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने विदेश में पली-बढ़ी युवती का किरदार निभाया, जो भारतीय संस्कृति से अनजान होती है। अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर सायरा बानो ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान कायम की।

Navbharat Live
navbharatlive.com