

Himesh Reshammiya Birthday Special Story: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और अभिनेता हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। हिमेश रेशमिया आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। आज संगीत जगत का बड़ा नाम हैं। अपनी अलग गायकी, सुपरहिट कंपोजिशन और अनोखे अंदाज के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि हिमेश का सपना शुरुआत में म्यूजिक नहीं था।
हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी प्रोडक्शन से की थी और बाद में पिता की इच्छा पूरी करने के लिए संगीत की दुनिया में कदम रखा। 23 जुलाई 1973 को जन्मे हिमेश के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से। हिमेश का जन्म गुजराती संगीतकार विपिन रेशमिया और मधु रेशमिया के घर हुआ था। संगीत का माहौल बचपन से उनके आसपास जरूर था, लेकिन वह खुद इस क्षेत्र में करियर नहीं बनाना चाहते थे।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमेश रेशमिया ने टीवी प्रोडक्शन में काम शुरू किया और कई टीवी सीरियल भी प्रोड्यूस किए। बाद में अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। यही फैसला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उनका एल्बम 'आपका सुरूर' भारतीय संगीत इतिहास के सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बमों में शामिल है।
हिमेश रेशमिया को बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक सलमान खान की वजह से मिला। दरअसल, हिमेश के पिता ने एक फिल्म के लिए सलमान को साइन किया था, लेकिन वह फिल्म कभी बन नहीं पाई। इसी दौरान सलमान ने हिमेश का संगीत सुना और प्रभावित होकर उन्हें अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में संगीत देने का मौका दिलाया। इसके बाद साल 2003 में आई 'तेरे नाम' ने हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक नई पहचान दिलाई।
हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए। 'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा', 'आपकी कशिश' और कई अन्य गीत आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में उन्हें 'नाक से गाने वाला सिंगर' कहकर ट्रोल भी किया गया, लेकिन उन्होंने आलोचनाओं को अपनी ताकत बनाया और लगातार हिट गाने देते रहे। उनकी अलग आवाज ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई।