NEET Paper Leak मामले में रुपाली गांगुली की एंट्री, बोली- कानून हाथ में लेने वाले छात्र नहीं

Rupali Ganguly Student Protest: रुपाली गांगुली का जंतर मंतर पर होने वाले नीट पेपर लीक छात्र आंदोलन को लेकर पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने छात्रों से राजनीतिकरण का शिकार ना होने की अपील की है।
Rupali Ganguly Reaction On NEET Paper Leak
रुपाली गांगुली (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Rupali Ganguly Reaction On NEET Paper Leak: जंतर मंतर पर होने वाले छात्र आंदोलन को लेकर अब टीवी के कलाकार भी दो धड़ों में बंटते हुए नजर आ रहे है। जहां एक ओर कुछ सेलिब्रिटीज इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी है जो छात्र आंदोलन में राजनीतिकरण का विरोध कर रहे हैं।

अनुपमा से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली रुपाली गांगुली ने भी नीट पेपर लीक के मामले में अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। रुपाली गांगुली ने इस छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

क्या बोली रुपाली गांगुली?

रुपाली गांगुली ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि जो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते हैं और पुलिस पर हमला करते हैं, उन्हें स्टूडेंट नहीं कहा जा सकता। ऐसे काम सिर्फ़ एक सही मकसद को कमज़ोर करते हैं।

नीट पेपर लीक पर इंसाफ़ की मांग जायज़ है। स्टूडेंट्स को एक फेयर एग्जामिनेशन सिस्टम, अकाउंटेबिलिटी और मज़बूत सेफ़गार्ड मिलने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हाल के पेपर लीक मामलों में, सरकारों और जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की है, संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। साथ ही, एग्जामिनेशन प्रोसेस को मज़बूत करने और भविष्य में लीक रोकने की कोशिशों की घोषणा की गई है।

स्टूडेंट्स की असली चिंता दबने का खतरा

दुर्भाग्य से, जब शांतिपूर्ण विरोध की जगह हिंसा ले लेती है, तो स्टूडेंट्स की असली चिंताओं के दब जाने का खतरा रहता है। अगर देश विरोधी या राजनीति से प्रेरित लोग अपने एजेंडे के लिए स्टूडेंट मूवमेंट का फ़ायदा उठाते हैं, तो इससे इंसाफ़ मांगने वाले स्टूडेंट्स को ही नुकसान होता है।

https://twitter.com/TheRupali/status/2079915428453982512

भारत अपने स्टूडेंट्स के साथ खड़ा है। भारत अपने लोगों के साथ खड़ा है। लड़ाई ट्रांसपेरेंसी, अकाउंटेबिलिटी और बेहतर सुधारों के लिए होनी चाहिए-हिंसा या तबाही के लिए नहीं। हर स्टूडेंट और हर नागरिक के लिए: शांति से विरोध करें, एकजुट रहें, और किसी को भी अपने मूवमेंट को हाईजैक न करने दें या पॉलिटिकल या आइडियोलॉजिकल एजेंडे के लिए अपनी भावनाओं का गलत इस्तेमाल न करने दें। आपका भविष्य इतना ज़रूरी है कि आप किसी और का टूल न बनें। शांतिपूर्ण, डेमोक्रेटिक एक्शन ही स्थायी बदलाव लाने का सबसे मज़बूत तरीका है।

2024 में ज्वाइन की बीजेपी

आपको बता दें कि रुपाली ने साल 2024 को विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। जिसके बाद से वो लगातार बीजेपी के समर्थन में खड़ी रहती है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के शताब्दी समारोह पर आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ तस्वीर खिचवाते हुए देखा गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com