अपने पति के शिष्य को दिल दे बैठी थी अनूप जलोटा की पत्नी, दोनों के रिश्ते पर खूब हुआ था विवाद
रूप कुमार राठौर और सोनाली सेठ की शादी खूब चर्चा में रही थी, दरअसल रूप कुमार राठौर से शादी करने के पहले सोनाली अनूप जलोटा की पत्नी थी और रूप कुमार राठौर अनूप जलोटा के शिष्य थे।
- Written By: अनिल सिंह
सोनाली सेठ संग रूप कुमार राठोड की शादी पर खूब हुई थी चर्चा
मुंबई: बॉलीवुड के कलाकारों की प्रेम कहानी हमेशा ही चर्चा में रहती है लेकिन बॉलीवुड सिंगर रूप कुमार राठौर और सोनाली सेठ की कहानी थोड़ी सी अलग थी। दोनों को जब एक दूसरे से प्यार हुआ, तब सोनाली सेठ अनूप जलोटा की पत्नी थी और रूप कुमार राठौर अनूप जलोटा के शिष्य थे। ऐसे में गुरु शिष्य परंपरा की बात करके लोगों ने इस रिश्ते को खूब ताने भी दिए, लेकिन फिर भी दोनों ने जमाने की परवाह नहीं की और अपने सच्चे प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाया। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।
रूप कुमार राठौर न सिर्फ बॉलीवुड के पार्श्व गायक हैं बल्कि उनका रिश्ता शास्त्रीय संगीत से भी जुड़ रहा। उनके पिता चतुर्भुज राठौर ध्रुपद शैली के मशहूर गायक थे। रूप कुमार राठौर को संगीत तो अपने पिता से विरासत में मिला था, लेकिन वह बचपन से गायक नहीं थे। शुरुआत में उन्होंने तबला वादन को अपना कार्यक्षेत्र बनाया था और वह मशहूर गायक अनूप जलोटा की गायकी में कई बार तबले पर संगत भी किया करते थे। धीरे-धीरे उनकी रुचि गायकी के क्षेत्र में भी होने लगी और उन्होंने अनूप जलोटा को अपना गुरु बना लिया।
ये भी पढ़ें- अरबाज खान करेंगे चाय का बिजनेस या डॉली चायवाला को मिली फिल्म? फोटो पर हो रही चर्चा
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
रूप कुमार राठौर और सोनाली राठौर संगीत महफिलों के दौरान एक दूसरे के करीब आए लेकिन सोनाली के लिए यह रिश्ता आसान नहीं था, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा थी और अनूप जलोटा उनके पति थे। दोनों के रिश्ते की खबर जब संगीत जगत में फैली तो इस पर खूब विवाद हुआ। यह सिर्फ एक रिश्ता नहीं था बल्कि इस रिश्ते ने गुरु शिष्य संबंध को बदनाम कर दिया था। लेकिन आखिरकार दोनों ने इस रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया और बदनाम हो रहे इस रिश्ते को पवित्र नाम दिया। दोनों फिलहाल खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
