Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rooh Movie First Look: इमरान हाशमी का डरावना अंदाज वायरल, हॉरर फिल्म से मचाया तहलका

Emraan Hashmi Rooh Movie First Look: अभिनेता इमरान हाशमी पूरे 5 साल बाद हॉरर फिल्मों की दुनिया में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'रूह' का खौफनाक पहला लुक रिलीज हो गया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 23, 2026 | 06:38 PM

इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Emraan Hashmi Rooh Movie: बड़े पर्दे पर जब भी खौफ और सस्पेंस का अनोखा मेल देखने को मिलता है, तो लोगों के जेहन में एक ही नाम सबसे पहले आता है। अपनी एक्टिंग से रोमांस और डर दोनों को बखूबी जीने वाले एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने और सबसे पसंदीदा अंदाज में लौटने के लिए तैयार हैं।

5 सालों के एक लंबे इंतजार के बाद उन्होंने हॉरर जॉनर में वापसी करने का एलान कर दिया है। उनकी नई फिल्म ‘रूह’ का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। फैंस इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उनका पसंदीदा कलाकार फिर से बड़े पर्दे पर डर का माहौल लाने जा रहा है।

सिर्फ 52 सेकंड के वीडियो में दिखा खौफ का मंजर

फिल्म रूह के मेकर्स ने इस नई फिल्म का जो वीडियो जारी किया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस छोटे से वीडियो की शुरुआत एक घने और रहस्यमयी जंगल से होती है, जहां हवा में लटकती हुई एक अनजान लड़की का शरीर दिखाई देता है। इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर कोहरे और धुंध से ढका हुआ एक पुराना शीशा नजर आता है।

सम्बंधित ख़बरें

स्टेज पर दिखी अक्षय-अक्षरा की जबरदस्त केमिस्ट्री, डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Border 3 Official: युद्धभूमि के असली हीरो पर बनेगी फिल्म, जानें किस वीर सैनिक की कहानी दिखेगी

Lock Upp 2 में लगेगा विवादों का तड़का! शिवांगी से आसिम तक, सामने आए 14 कंटेस्टेंट्स के नाम

Maa Inti Bangaaram Day 4: चौथे दिन भी दर्शकों का मिला साथ, बॉक्स ऑफिस पर कायम है सामंथा का जलवा

देखते ही देखते उस धुंधले शीशे पर एक डरावना हाथ निकलता है जो कांच को साफ करता है। जैसे ही वह धुंध हटती है, शीशे के पीछे एक्टर इमरान हाशमी का चेहरा उभर कर सामने आता है। वीडियो के आखिरी पलों में उनकी आंखें पूरी तरह से गहरी काली पड़ जाती हैं, जो दर्शकों के भीतर एक सिहरन पैदा कर देती हैं।

3 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म रूह को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसके रिलीज होने के समय का भी खुलासा कर दिया गया है। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म अगले साल यानी 2027 में ब़क्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने इसे केवल हिंदी तक सीमित नहीं रखा है।

बल्कि इसे दक्षिण भारत के लोगों तक पहुंचाने के लिए तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट के डायरेक्शन की कमान मयंक शर्मा संभाल रहे हैं। वहीं, इस थ्रिलर कहानी को विशाल कपूर ने मयंक शर्मा के साथ मिलकर लिखा है, जबकि विक्रम खाखकर और सनी खन्ना ने इस फिल्म को बनाने का जिम्मा उठाया है।

ये भी पढ़ें: साउथ एक्टर प्रकाश राज पर कानूनी शिकंजा, डुप्लीकेट वोटर ID केस में गैर-जमानती वारंट

इमरान हाशमी का पुराना और शानदार इतिहास

इमरान हाशमी के लिए यह हॉरर नया नहीं है, बल्कि वह इसके पुराने खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके करियर पर नजर डालें तो ‘रूह’ उनके करियर की 6वीं हॉरर फिल्म होने जा रही है। इससे पहले उन्होंने साल 2009 में आई ‘राज: द मिस्ट्री कन्टीन्यूज’ और 2012 में ‘राज 3’ से दर्शकों को खूब डराया था।

इसके बाद वह ‘एक थी डायन’, ‘राज रीबूट’ और साल 2021 में आई फिल्म ‘डिबुक’ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। साल 2003 में फिल्म ‘फुटपाथ’ से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत करने वाले इस कलाकार ने हर तरह के सिनेमा में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाई है। इसी के साथ-साथ अभिनेता इमरान हाशमी ने खिलाड़ी अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर काम किया है।

Rooh movie announced emraan hashmi horror film first look devil avatar revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 06:38 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Emraan Hashmi
  • Entertainment
  • New Movie
  • Upcoming Movies List

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.