Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलता दिखेगा फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन! 21 साल की उम्र में मिलियंस में हैं फॉलोअर्स
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। लगातार नए कंटेस्टेंट के पार्टिसिपेट करने के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक और नाम सामने आया है। खबरे हैं कि सोशल मीडिया सेंसेशन रियाज अली की एंट्री होने वाली है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
खतरों के खिलाड़ी 15 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में अभी से ही कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच एक नई अपडेट सामने आ रही है कि सोशल मीडिया सेंसेशन रियाज अली शो में पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं और वह रोहित शेट्टी के शो से ही टीवी पर अपना डेब्यू करेंगे।
दरअसल, इस रियलिटी शो में जंगली जानवर के बीच स्टंट करना, आसमान से कूदना या आग से खेलते हुए देखना काफी दिलचस्प होता है। इसी वजह से रोहित शेट्टी का होस्टेड शो खतरों के खिलाड़ी लोगों को खूब पसंद आता है।
हालांकि, अभी तक भले ही मेकर्स ने डेट अनाउंस नहीं किया हो, लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर कई सेलिब्रिटीज का नाम सामने आ चुके हैं। जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है या जिन्होंने खतरों से खेलने के लिए हामी भर दी है। अब इस लिस्ट में एक और शामिल हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच Battleground 2 में छिड़ी जबरदस्त जुबानी जंग, शो बना विवादों का अखाड़ा
‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा का टूटा घर, Evelyn Sharma और तुषान भिंडी ने आपसी सहमति से खत्म किया रिश्ता
Kiara Advani Post: मालदीव में चिल करती दिखीं कियारा आडवाणी, बिकिनी लुक के साथ शेयर की बेटी की पहली झलक
Bandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने
खतरों के खिलाड़ी 15 में एक और कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है, जो एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 27.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं रियाज अली जो टिकटॉक वीडियोज से वायरल हुए थे। 21 साल के रियाज आज सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। अब वह बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबर के मुताबिक, रियाज अली को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है। उनकी मेकर्स से बात चल रही है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर रियाज अली शो को हामी भरते हैं तो यह उनका टीवी पर डेब्यू होगा।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें, रियाज अली से पहले सोशल मीडिया सेंसेशन फैजल शेख उर्फ फैजू ने भी खतरों के खिलाड़ी से ही डेब्यू किया था। वह 12वें सीजन में नजर आए थे और फाइनल में भी पहुंचे थे। इसके बाद फैजल कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं और इन दिनों सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में दिखाई दे रहे हैं।
