

Rise And Fall 2 Pawan Singh: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की शो में एंट्री हुई है।
राइज एंड फॉल 2 में पवन सिंह की एंट्री के बाद शो में कुछ मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न आने वाले हैं। हालांकि पवन सिंह की एंट्री इस शो में कुछ ही समय के लिए हुई है। अब ये देखना होगा कि मेकर्स के पवन सिंह स्पेशल एपिसोड का शो की टीआरपी पर कैसा असर होता है? पवन सिंह इस शो के पहले सीजन में भी अपना रंग जमा चुके हैं।
राइज एंड फॉल 2 में पवन सिंह ने आते ही निहारिका तिवारी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके चलते निहारिका तिवारी ने पेंटहाउस के मेंबर जसवंत बोपन्ना और ऋषभ जायस्वाल को बेसमेंट में भेजने का फैसला लिया था। ये दोनों ने ही शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली थी।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह राइज एंड फॉल 2 में पहुंचते ही बेसमेंट में पहुंच गए है। बेसमेंट में पहुंचते ही पूरे बेसमेंट का माहौल बदल गया है। बेसमेंट में पवन सिंह और मनीष कश्यप की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल सकती है। पवन सिंह बेसमेंट में पहुंचते ही अपनी जिंदगी की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर बातें करते हैं। हालांकि शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली सोनम मलिक भी नजर आ रही हैं।
राइज एंड फॉल 2 में बेसमेंट में रहने वाले वर्कर्स को बेसब्री से इंतजार है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पवन सिंह की एंट्री के बाद वर्कर्स तख्ता पलट कर पाते है या नहीं? शो की कंटेस्टेंट और बेसमेंट की वर्कर प्रियंका चहर चौधरी और मनीष कश्यप राइज एंड फॉल 2 में तख्ता पलट और पेंटहाउस के रूलर्स को नीचे भेजने की फिराक में हैं।
अगर टीआरपी रेस की बात करें, तो राइज एंड फॉल 2 की टीआरपी कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 20 से आगे निकल चुकी है। अगर सिर्फ सोशल मीडिया बज, एंगेजमेंट और डेली व्यूअरशिप ट्रेंड्स की बात करें, तो इस हफ्ते राइज एंड फॉल 2 का पलड़ा 'बिग बॉस 20' पर भारी नजर आ रहा है।