Rise And Fall 2: पावर स्टार की एंट्री से दहलेगा राइज एंड फॉल का टावर, क्या पेंटहाउस की हिलेगी सत्ता

Rise And Fall 2: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राइज एंड फॉल 2 में एंट्री को लेकर चर्चा तेज है। वहीं, मनीष कश्यप और सोनम मलिक के विवाद के बीच भड़कते नजर आए। जानें बिग बॉस 20 से व्यूअरशिप की टक्कर।
Rise And Fall 2 Pawan Singh
राइज एंड फॉल 2 पवन सिंह (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राइज एंड फॉल 2 में पवन सिंह की एंट्री

  • मनीष कश्यप ने गुस्से में तोड़ा दरवाजा

  • टीआरपी में बिग बॉस 20 ने मारी बाजी

Rise And Fall 2 Pawan Singh: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो में राइज एंड फॉल 2 में आज एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का लगने वाला है। मेकर्स ने शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए शानदार कदम उठाने का फैसला लिया है।

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 की टीआरपी बिग बॉस 20 की टीआरपी के मुकाबले में हल्की पीछे रह गई है। शो के टीआरपी मीटर को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए मेकर्स ने राइज एंड फॉल के पहले सीजन के टीआरपी किंग पवन सिंह को शो में लाने का फैसला लिया है।

वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी और सोनम मलिक के बीच हुई बहस ने घर का माहौल गर्म कर दिया। इस विवाद के बीच मनीष कश्यप भी अपना आपा खोते नजर आए।

राइज एंड फॉल 2 में पवन सिंह की एंट्री

राइज एंड फॉल 2 के अपकमिंग एपिसोड में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री होते हुए देखने के लिए मिल सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह के शो में आने से राइज एंड फॉल 2 का टावर हिलता है या नहीं?

Rise And Fall 2 Pawan Singh
Bigg Boss 20: लव गिल के कारण जानी दुश्मनी बने जिगरी दोस्त, यंग डीएस और काजी के बीच छिड़ी जुबानी जंग

मनीष कश्यप हुए आगबबूला

राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी और सोनम मलिक के बीच जोरदार जुबानी जंग छिड़ जाती हैं। हालांकि ये झगड़े के बीच में सोनम मलिक के कमेंट के चलते मनीष कश्यप आगबबूला हो जाते हैं। मनीष कश्यप गुस्से में बेसमेंट का दरवाजा तोड़कर बाहर निकल जाते हैं, हालांकि वो कुछ देर बाद वापस भी आ जाते हैं।

बिग बॉस 20 Vs राइज एंड फॉल 2 टीआरपी रेटिंग्स

अगर इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स की बात की जाए, तो इस हफ्ते बिग बॉस 20 की रेटिंग्स राइज एंड फॉल 2 की टीआरपी रेटिंग्स से आगे निकल गई है। व्यूअरशिप के अनुसार, इस हफ्ते बिग बॉस 20 की व्यूअरशिप 16.8 मिलियन रही है, जबकि राइज एंड फॉल 2 की व्यूअरशिप 12.6 मिलियन रही है। बिग बॉस 20 टीआरपी की रेस में राइज एंड फॉल 2 से आगे निकल गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com