बिग बॉस 7 में गौहर खान और कुशल टंडन की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। गौहर ने कई मौकों पर कुशल का समर्थन किया और उनके लिए शो छोड़ने का फैसला भी चर्चा में रहा। शो से बाहर आने के बाद दोनों करीब एक साल तक साथ रहे, लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए।(सौ. सोशल मीडिया)