पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- अक्षरा मेरा बाबू है, दिल से सॉरी, वीडियो वायरल

Pawan Singh Apologizes Viral Video: मुंगेर के दुर्गा पूजा महोत्सव में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भावुक हो गए। उन्होंने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके परिवार से मंच से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
Pawan Singh Apologizes Viral Video
पवन सिंह और अक्षरा सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

  • पावर स्टार ने दर्शकों से किया सवाल कि वे अक्षरा सिंह के साथ उन्हें फिर देखना चाहते हैं।

  • पवन सिंह के भावुक बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

Pawan Singh Apology To Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा के गलियारों में लंबे समय से चली आ रही दूरियों और कड़वाहट के बीच नवरात्र के पावन अवसर पर एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मुंगेर के श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने स्टेज से कुछ ऐसा कहा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

मां दुर्गा के दरबार में अपनी आवाज का जादू बिखेरने पहुंचे इस पॉपुलर सिंगर ने पुरानी तमाम कड़वाहटों को पीछे छोड़ते हुए एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के लिए सरेआम अपने दिल का दर्द बयां किया और सबके सामने माफी मांगकर एक नई शुरुआत की ओर इशारा किया।

स्टेज से छलका दर्द और अक्षरा सिंह के लिए प्यार

कार्यक्रम के दौरान जब दर्शकों की भीड़ में कुछ मुद्दों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई, तो पवन सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने माइक पर आकर बड़े ही सहज शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह उनके लिए बहुत खास हैं और उनके परिवार के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है।

स्टेज से उन्होंने अपने पुराने गिले-शिकवे को मिटाते हुए बेहद भावुक अंदाज में कहा कि यदि उनसे जाने-अनजाने कोई भूल हुई है, तो वे दिल से क्षमा मांगते हैं और सबको इस बात पर अपनी सहमति जतानी चाहिए।

Pawan Singh Apologizes Viral Video
कमाई के मामले में सनी देओल से आगे निकल चुके हैं अभय देओल, 69वें जन्मदिन पर जानिए कितनी है नेटवर्थ

पुरानी जोड़ी को दोबारा लाने की बात

पवन सिंह की बात सिर्फ माफी तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इस दौरान पवन सिंह ने वहां मौजूद हजारों फैंस से सीधा सवाल भी किया। उन्होंने पंडाल में बैठे लोगों से पूछा कि क्या वे दोनों कलाकारों को एक बार फिर से एक साथ काम करते देखना चाहते हैं।

इस सवाल के जवाब में पूरी भीड़ ने एक सुर में अपनी रजामंदी देते हुए जोरदार तालियां बजाईं। फैंस का ऐसा भारी सपोर्ट देखकर सिंगर ने संकेत दिया कि वे आने वाले दिनों में मंच शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं, जिससे उनके फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला।

भावुक मैसेज देकर पुरानी यादों को अलविदा

भोजपुरी इंडस्ट्री के इन 2 बड़े स्टार्स के बीच के समीकरण लंबे समय से चर्चा का विषय रहे हैं, और उनके बीच की दूरियों ने हमेशा फैंस को निराश किया है। लेकिन नवरात्र के मौके पर मां के दरबार से उठी यह सुलह की आवाज एक पॉजीटिव मैसेज दे रही है। पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के माता-पिता का जिक्र करते हुए उनके प्रति भी अपना आदर भाव जाताया।

Navbharat Live
navbharatlive.com