गौतम गुलाटी की फीस ने खींचा ध्यान, राइज एंड फॉल 2 के लिए हर सप्ताह मिल रहे 45 लाख रुपये

Gautam Gulati Fees: गौतम गुलाटी राइज एंड फॉल 2 के जरिए रियलिटी शो में वापसी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, शो से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि गौतम को हर हफ्ते 45 लाख रुपये फीस मिल रही है।
Gautam Gulati Fees
गौतम गुलाटी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rise And Fall Season 2 Gautam Gulati Fees: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौतम गुलाटी एक बार फिर रियलिटी शो में वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता राइज एंड फॉल 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। शो 26 सितंबर से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाला है। गौतम की एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह पहले भी रियलिटी टीवी में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम गुलाटी राइज एंड फॉल 2 के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े सूत्रों ने गौतम गुलाटी की फीस को लेकर जानकारी दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता को राइज एंड फॉल 2 का हिस्सा बनने के लिए हर हफ्ते करीब 45 लाख रुपये फीस मिल रही है। अगर यह जानकारी सही है, तो गौतम शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स या गौतम गुलाटी की ओर से उनकी फीस को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

कई बड़े सितारे भी शो का हिस्सा

राइज एंड फॉल 2 में गौतम गुलाटी के अलावा कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं। शो की कंटेस्टेंट लिस्ट में स्वरा भास्कर, करण पटेल, तेज प्रताप यादव और प्रियंका चाहर चौधरी जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। ऐसे में शो में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कलाकारों और चर्चित हस्तियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। गौतम की दमदार पर्सनैलिटी को देखते हुए फैंस उन्हें इस नए रियलिटी फॉर्मेट में देखने के लिए उत्सुक हैं।

Gautam Gulati Fees
सारा अली खान की नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना के पास है महज 90 करोड़ रुपये संपत्ति

पहले ठुकरा चुके हैं रियलिटी शो के ऑफर

राइज एंड फॉल 2 से पहले गौतम गुलाटी को दो अन्य रियलिटी शोज के ऑफर भी मिलने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें रोडीज में गैंग लीडर बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके अलावा 'द ट्रेटर्स' के अगले सीजन में उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल करने पर भी विचार किया गया था। हालांकि, गौतम इस शो का हिस्सा नहीं बने।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com