सारा अली खान की नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना के पास है महज 90 करोड़ रुपये संपत्ति

Udata Teer Net Worth: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जल्द फिल्म 'उड़ता तीर' में साथ नजर आएंगे। आयुष्मान की नेटवर्थ करीब 90 करोड़ रुपये है, जबकि सारा की संपत्ति करीब 82 करोड़ रुपये बताई जाती है।
Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan Net Worth: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। स्पाई-कॉमेडी फिल्म में दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में साथ दिखाई दिए थे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच आइए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान में से किसकी नेटवर्थ ज्यादा बताई जाती है।

आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में विकी डोनर से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, ड्रीम गर्ल और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों में काम किया। एक्टर एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। पानी दा रंग, सादी गली आजा और नज्म नज्म जैसे उनके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए हैं।

आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ

आयुष्मान खुराना की कुल नेटवर्थ करीब 90 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का प्रमुख जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए करीब 8 से 15 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इसके अलावा आयुष्मान लाइव शोज, सिंगिंग और स्टेज परफॉर्मेंस से भी कमाई करते हैं। उनके पास मुंबई और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी होने की जानकारी है।

सारा अली खान की नेटवर्थ

सारा अली खान ने साल 2018 में 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सिंबा, लव आज कल, अतरंगी रे, जरा हटके जरा बचके, मर्डर मुबारक और स्काई फोर्स जैसी फिल्मों में काम किया। सारा अली खान की नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan
Dragon Update: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' में शाहिद कपूर की एंट्री, लुक हुआ फाइनल, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

उड़ता तीर में साथ नजर आएंगे दोनों

'उड़ता तीर' से राइटर आकाश ए कशिक निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान और सारा के अलावा गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर, स्मिता तांबे, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। करण जौहर और गुनीत मोंगा कपूर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। 'उड़ता तीर' 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com