ऋषि कपूर की मौत के बाद विलेन बन गया था पूरा परिवार, रिद्धिमा कपूर का छलका दर्द
ऋषि कपूर की मौत के बाद पूरा परिवार विलेन बन गया था। दरअसल इसी विषय पर बात करते हुए रिद्धिमा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द जाहिर किया है। आइए जानते हैं रिद्धिमा कपूर ने इस मामले पर क्या कुछ कहा।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: रिद्धिमा कपूर इस समय ‘फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 में नजर आ रही हैं। इस सीरीज को लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन उन्होंने अपने बड़े दर्द को साझा किया है और बताया है कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तब लोग उन्हें ताने मार रहे थे। उनके परिवार को यह कहा जाता था कि पिता की मौत के बाद भी यह लोग कितने खुश नजर आ रहे हैं। हमारा पूरा परिवार लोगों की नजर में विलेन बन गया था।
साल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस वक्त पुरी दुनिया कोरोनावायरस की वजह से परेशान थी। उनकी मौत के बाद कपूर परिवार ने अपना दुख सार्वजनिक तौर पर जाहिर न करने का फैसला किया था। जिसकी वजह से पूरे परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और अब जाकर इस मामले पर रिद्धिमा कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान को मिल रही धमकियों के बीच बच्चों को लेकर चिंतित हैं सोहेल की एक्स…
सम्बंधित ख़बरें
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
गिरीश महाजन बनेंगे अगले महाराष्ट्र के CM! HOTLINE वाले तंज पर एकनाथ खडसे ने किया पलटवार
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने कहा कि उनके पिता की मौत के बाद लोग बहुत सेंसिटिव कमेंट करते थे। वह कहते थे कि वह बहुत खुश दिख रहे हैं और बाहर जा रहे हैं और वह ऐसा कर रहे हैं। लेकिन आपको घर आकर देखना चाहिए था कि उस समय हमारी हालत क्या थी।
रिद्धिमा कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि हमने सार्वजनिक जगहों पर शांत दिखने का फैसला किया था। जो पूरे परिवार के लिए एक मुश्किल फैसला था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि कोई अपना दुख जाहिर नहीं कर रहा तो वह दुखी नहीं है। सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में ऋषि कपूर के मौत के बाद रिद्धिमा कपूर का यह बयान सामने आया है।
