राजपाल यादव की पढ़ाई पर टिप्पणी कर फंसे प्रियदर्शन, बोले- मेरा इरादा बेइज्जती करने का नहीं था
Priyadarshan Interview: राजपाल यादव की पढ़ाई पर दिए बयान को लेकर उठे विवाद पर अब निर्देशक प्रियदर्शन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा कभी भी एक्टर का अपमान करने का नहीं था।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राजपाल यादव, प्रियदर्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Education Controversy: कॉमेडी फिल्मों में अपनी शानदार टाइमिंग के लिए मशहूर राजपाल यादव हाल ही में एक विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल, निर्देशक Priyadarshan ने एक इंटरव्यू में उनकी पढ़ाई को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। अब इस बयान पर प्रियदर्शन ने अपनी सफाई दी है और कहा है कि उनका इरादा अभिनेता का अपमान करना बिल्कुल नहीं था।
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव वाले कमेंट पर दी सफाई
हाल ही में एक बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा कि उन्होंने राजपाल यादव की “खराब एजुकेशन” को लेकर जो बात कही थी, उसका गलत मतलब निकाल लिया गया। उनका कहना है कि वह शिक्षा को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं मानते। उनके मुताबिक, इंसान बहुत कुछ जिंदगी के अनुभवों और सड़कों से भी सीखता है।
प्रियदर्शन ने कहा कि उनका इशारा दरअसल जागरूकता की ओर था। उन्होंने समझाया कि शिक्षा का मतलब सिर्फ डिग्री नहीं होता, बल्कि जिंदगी के अनुभव भी इंसान को बहुत कुछ सिखाते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने राजपाल यादव के स्वभाव का जिक्र किया था।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
निर्देशक ने आगे बताया कि राजपाल यादव उन्हें बेहद सरल और भरोसा करने वाले इंसान लगते हैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने शायद ही इतना भोला और मासूम व्यक्ति देखा हो। उनके मुताबिक, उन्होंने जो कहा था वह राजपाल की सादगी और मासूमियत को दर्शाने के लिए था, न कि उनकी बेइज्जती करने के लिए।
बता दें कि इससे पहले प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राजपाल यादव की आर्थिक परेशानियों के चलते उन्होंने अपनी फिल्मों में उनकी फीस भी बढ़ा दी थी और उन्हें एड फिल्मों में काम करने की सलाह भी दी थी। उसी बातचीत में उन्होंने यह भी कहा था कि एक्टर ने कम पढ़े-लिखे होने की वजह से कुछ गलत फैसले लिए।
हालांकि इस बयान पर राजपाल यादव ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि निर्देशक उनके बारे में पूरी तरह नहीं जानते। अभिनेता ने साफ कहा कि वह पढ़े-लिखे हैं और कई दशकों से इंडस्ट्री में लगातार काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, किसी भी कलाकार की मुश्किलों का उसकी पढ़ाई से कोई संबंध नहीं होता।
ये भी पढ़ें- कम बजट की ‘थाई किझावी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 12वें दिन भी जारी कमाई की रफ्तार
जल्द दोनों एक साथ फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन और राजपाल यादव एक बार फिर फिल्म ‘भूत बंगला’ में साथ काम कर रहे हैं। निर्देशक का कहना है कि इस फिल्म में राजपाल यादव ने शानदार काम किया है और उन्हें भरोसा है कि रिलीज के बाद वह एक बार फिर कॉमेडी के बड़े सितारे के रूप में उभरेंगे।
