Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदाबाद प्लेन हादसे पर बेखबर दिखीं रीम शेख, रिएक्शन हुआ वायरल, यूजर्स बोले- मंदबुद्धि

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पैपराजी उनसे अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर सवाल पूछते हैं, तब वह बिना कुछ कहे चुपचाप वहां से चली जाती है। अब इस पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 14, 2025 | 08:48 PM

रीम शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रीम शेख एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई सीरियल या स्टाइल नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का निशाना बना दिया है। गुरुवार को ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट के बाहर पपराजी से बातचीत करते समय रीम से जब अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उनका जवाब हर किसी को हैरान कर गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पपराजी ने रीम से पूछा, “मैम कल के बारे में क्या कहेंगी?” जिस पर मुस्कुराते हुए रीम ने सवाल किया, “क्यों? कल क्या हुआ था?” उनके इस जवाब से साफ था कि वह घटना से अनजान थीं या उस समय उन्हें याद नहीं था। जब उन्हें बताया गया कि यह सवाल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से जुड़ा है, तो वह बिना कुछ कहे चुपचाप वहां से निकल गईं।

यूजर्स ने रीम शेख को किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स ने रीम को “नकली” और “संवेदनहीन” कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनकी मासूमियत को दिखावा करार दिया तो वहीं कुछ ने उन्हें ‘बेसिक सहानुभूति’ न दिखाने पर निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा, “सेलिब्रिटी होने के नाते एक जिम्मेदारी भी होती है। मनोरंजन के अलावा समाज के प्रति संवेदनशीलता भी जरूरी है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “रीम ने मेरा सम्मान खो दिया है।”

ये भी पढ़ें- आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ सेंसर बोर्ड की कैंची, दो सीन पर अटका मामला, इस दिन होगी बड़ी मीटिंग

हालांकि, ट्रोलिंग के बीच रीम शेख ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट जरूर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “एक फ्लाइट अटेंडेंट की बहन होने के नाते… मैं कल्पना नहीं कर सकती कि इस वक्त क्रू मेंबर्स क्या महसूस कर रहे होंगे। सभी दिवंगत आत्माओं और उनके परिवारों के लिए प्रार्थनाएं।”

इस शो में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रीम इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। इस शो में टीवी की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं और इसे कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम भी किया जा सकता है।

 

Reem sheikh looked unaware of ahmedabad plane accident her reaction went viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 08:48 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.