Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ दिखे रवि दुबे, रामायण के सेट से शेयर की फोटो

Ravi Dubey Share Photo: रवि दुबे ने हाल ही में रणबीर कपूर और नितेश तिवारी संग एक फोटो शेयर की, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म में टेक्नोलॉजी और भव्यता का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 18, 2025 | 05:49 PM

रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ दिखे रवि दुबे

Follow Us
Close
Follow Us:

Ramayana BTS Photo: टीवी और वेब की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर रवि दुबे अब एक मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं। वो निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण में ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक अनदेखी फोटो शेयर की है, जिसमें वह नितेश तिवारी और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।

इस खास फोटो को शेयर करते हुए रवि ने लिखा कि धैर्य धन है, महानता प्रतिभा है, विश्व विजय है, राम। दिग्गजों की संगत में नितेश तिवारी सर और रणबीर कपूर भाई। उनके इस भावुक और आध्यात्मिक पोस्ट से साफ है कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है।

लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे एक्टर

रवि दुबे ‘रामायण’ में लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखेंगे। ऐसी स्टारकास्ट को एक साथ पर्दे पर देखना वाकई दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, और रवि की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

कब रिलीज होगा फिल्म

इस भव्य फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं नितेश तिवारी, जो पहले दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। रामायण को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG (जो 8 ऑस्कर जीत चुकी है), और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स कर रहे हैं। पहला पार्ट दीवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में IMAX पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में टेक्नोलॉजी और भव्यता का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा 18 की उम्र में बनीं स्टार, अब हॉलीवुड में दिखा रही हैं जलवा

फिल्म के स्टार कास्ट

रवि दुबे के फैंस उन्हें इस ऐतिहासिक किरदार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। एक्टर के मुताबिक, लक्ष्मण का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, मोहित रैना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, कुणाल कपूर, विवेक ओबरॉय, अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे, राम्या कृष्णन, शीबा चड्ढा और बॉबी देओल जैसे कास्ट कास्ट शामिल हैं। अब देखना यह है कि टीवी से लेकर सिनेमा के इस सफर में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार से दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं।

Ravi dubey seen with ranbir kapoor nitesh tiwari shared photo from ramayana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 05:49 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Ranbir Kapoor

सम्बंधित ख़बरें

1

बॉक्स ऑफिस पर डगमगाई ‘अखंडा 2’, शानदार ओपनिंग के बाद 100 करोड़ से दूर, सेकेंड संडे ने दी राहत

2

नौकरियां नहीं, मौके बढ़ा रहा है एआई, शेखर कपूर ने बताया मिडिल क्लास के लिए क्यों है वरदान

3

फैशन बदलता रहा, पर रेखा का स्टाइल बना रहा अमर, मनीष मल्होत्रा ने की दिल खोलकर तारीफ

4

राम चरण-जाह्नवी कपूर से लेकर लक्ष्य और अनन्या पांडे तक, ये जोड़ी 2026 में मचाएंगे धमाल, देखें लिस्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.