-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Raveena Tandon Visits Meenakshi Amman Temple Shares Divine Photos
रवीना टंडन ने किए मीनाक्षी अम्मन मंदिर में दर्शन, शेयर की खास तस्वीरें
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में तमिलनाडु के मदुरै में स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती के दर्शन किए। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

रवीना टंडन (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Raveena Tandon Visit Meenakshi Amman Temple: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन हाल ही में दक्षिण भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर निकलीं और तमिलनाडु के प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती के दर्शन किए। इस खास पल की झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ भी साझा की।
रवीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मंदिर दर्शन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह मंदिर के प्रांगण में सादगी और श्रद्धा के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। पारंपरिक परिधान में उनकी आभा देखते ही बनती है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। दिल से आभार।”
रवीना टंडन ने सावन में किए मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन
पोस्ट के बैकग्राउंड में ‘काल भैरव अष्टकम’ बज रहा है, जो इस धार्मिक अनुभव को और भी आध्यात्मिक बना देता है। मीनाक्षी अम्मन मंदिर, जिसे मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर भी कहा जाता है, तमिलनाडु के मदुरै में स्थित है और इसे दक्षिण भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर देवी मीनाक्षी (पार्वती का रूप) और भगवान सुंदरेश्वर (शिव का रूप) को समर्पित है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
मंदिर की विशेषता यह भी है कि यहां शैव, शाक्त और वैष्णव तीनों परंपराओं का संगम देखने को मिलता है। देवी मीनाक्षी के भाई अघगर को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है, जिससे यह मंदिर सभी धार्मिक मान्यताओं के लिए एकता का प्रतीक बन जाता है।
ये भी पढ़ें- शिव के रंग में रंगी रूपाली गांगुली, महाकाल के किए दर्शन, शेयर की तस्वीरें
रवीना टंडन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस न सिर्फ उनकी सादगी और श्रद्धा की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि मंदिर की भव्यता और दिव्यता को लेकर भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रवीना जी की आस्था देखकर मन को शांति मिली।”वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, “मां मीनाक्षी के आशीर्वाद से आपकी जिंदगी हमेशा रोशन रहे।”
एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, दिशा पटानी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Raveena tandon visits meenakshi amman temple shares divine photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMउत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
Jun 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














