Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पहले बांद्रा में लोग सुरक्षित थे’, सैफ पर हुए हमले से भड़कीं रवीना टंडन, महायुति सरकार को दिखाया आईना

सैफ अली खान के घर पर रात 2 बजे हमलावर ने हमला कर दिया। जिसमें एक्टर को गंभीर चोटें आईं। ऐसे में अब रवीना टंडन ने महायुति सरकार को आईना दिखाते हुए बांद्रा में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 16, 2025 | 05:38 PM

सैफ पर हुए हमले से भड़कीं रवीना टंडन (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘छोटे नवाब’ से मशहूर एक्टर सैफ अली खान के घर आज यानी 16 जनवरी को चोर ने घुसकर हमला कर दिया और इस दौरान चोर के साथ हुई हाथापाई में एक्टर बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें तुंरत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी सर्जरी हुई। लेकिन फिलहाल अब खतरे से बाहर हैं। इसी बीच रवीना टंडन ने महायुति सरकार को आईना दिखाते हुए बांद्रा में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है।

दरअसल, अभिनेता पर हुए इस हमले से सिनेमा जगत के लोगों के बीच दहशत फैल गई है। इससे पहले पूजा भट्ट और करिश्मा तन्ना ने हमले की निंदा करते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थीं। साथ ही उन्होंने बोला था कि कभी इतना असुरक्षित महसूस नहीं हुआ था। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बांद्रा में और अधिक पुलिस की उपस्थिति निश्चित कराने का आग्रह किया था।

सैफ पर हुए हमले के बाद रवीना ने सरकार पर उठाए सवाल
ऐसे रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जानबूझकर विशेष रूप से ‘सेलिब्रिटीज और सॉफ्ट टारगेट’ को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। बांद्रा पहले कभी एक सुरक्षित आवासीय क्षेत्र हुआ करता था। लोगों के फोन और चेन स्नैचिंग, जमीन पर कब्जा जैसे अन्य अपराध हुआ करते थे। लेकिन अब तो यहां पर अपराध बड़े पैमाने पर होने लगे हैं। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत उपाय करने की आवश्यकता है।

रवीना ने आगे लिखा कि ”सुरक्षित आवासीय क्षेत्र में मशहूर हस्तियों और आसान लक्ष्यों को निशाना बनाना बड़े पैमाने पर हो गया है। बांद्रा में चेन स्नैचिंग, भू माफिया और दूसरी क्रिमनल घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मजबूत उपायों की जरूरत है। आप जल्दी से ठीक हों#सैफ।”

हालांकि, सैफ अली खान पर मुंबई में हुए हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का हाल ही में जवाब दिया और उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मुंबई को असुरक्षित कहना सही नहीं होगा। क्योंकि मुंबई सबसे सुरक्षित जगह है।

#WATCH | Mumbai: On the attack on actor Saif Ali Khan, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, “Police has given you all details regarding this. What kind of attack is this, what is actually behind this and what was the intention behind the attack is all before you.” pic.twitter.com/8lMegAtxNJ

— ANI (@ANI) January 16, 2025

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये है पूरा मामला
आपको बता दें, सैफ के मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर शख्स कथित तौर पर चोरी के प्रयास से घुसा था जब एक्टर की नौकरानी ने उसे बच्चों के कमरे के पास देखा और चिल्लाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर सैफ वहां पर आए और चोर के साथ उनकी हाथापाई हुई। इस दौरान उसने सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया जिसमें उन्हें 6 जगह गंभीर चोटें आईं। अभिनेता की सर्जरी हो चुकी है और पहले से बेहतर हैं।

Raveena tandon angry over attack on saif and targeted to mahayuti government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2025 | 05:26 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Raveena Tandon
  • Saif Ali Khan

सम्बंधित ख़बरें

1

फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात का क्या है राज, महाराष्ट्र में आने वाला है सियासी महाभूचाल?

2

पुणे की जनता को मिला सरकार की ओर से तोहफा, CM देवेंद्र ने किया Double Deckar Flyover का लोकार्पण

3

Washim News: विधायक श्याम खोड़े ने जानी किसानों की समस्याएं, अधिकतम मदद दिलाने का दिया आश्वासन

4

मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए मिहान ने दिया 50 लाख का चेक, देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में नई पहल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.