शादी के एक महीने बाद दिखा रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का रोमांटिक अंदाज, वायरल तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Rashmika And Vijay Cute Photo Viral: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस विजय की गोद में बैठी नजर आईं। अब इस फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Photos
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Photos: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में हैं। शादी के एक महीने बाद दोनों की एक क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की क्यूट फोटो हुई वायरल

यह तस्वीर हैदराबाद में एक दोस्त की शादी समारोह की है, जिसे विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही फोटो वह है, जिसमें रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री इतनी प्यारी लग रही है कि फैंस दिल हार बैठे हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए आनंद देवरकोंडा ने लिखा, “मेरे पसंदीदा लोग और उनका हमेशा के लिए साथ।” इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस का प्यार साफ देखने को मिल रहा है। कोई उन्हें “क्यूट कपल” कह रहा है तो कोई उनके “सच्चे प्यार” की तारीफ कर रहा है।

दरअसल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद से ही यह जोड़ी इंटरनेट पर फैंस की फेवरेट बन गई है।

अपकमिंग फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स हैं बिजी

वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों स्टार्स इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की शूटिंग में बिजी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया और अब फिर से काम पर लौट आए हैं। फिल्म की शूटिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में चल रही है।

आपको बता दें कि ‘रणबाली’ दोनों के करियर के लिए अहम मानी जा रही है। जहां विजय देवरकोंडा पिछले कुछ सालों से लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे हैं, वहीं रश्मिका मंदाना की हालिया फिल्में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। ऐसे में फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म की कहानी 19वीं सदी के भारत पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें ब्रिटिश शासन के दौरान की घटनाओं को दिखाया जाएगा। विजय देवरकोंडा इसमें एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना दमदार किरदार में नजर आएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com