‘पहले उड़ाया मजाक अब…’, बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड पाकर रश्मिका मंदाना का छलका दर्द, सासू मां ने बढ़ाया हौसला
Telangana Gaddar Film Awards 2025: रश्मिका मंदाना को तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड 2025 में सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष और ट्रोलिंग को लेकर ऐसा बयान दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Best Actress Award Rashmika Mandanna: साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें ‘तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड 2025’ में उनकी फिल्म द गर्लफ्रेंड के लिए सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें राम चरण और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा दिया गया, जिससे यह पल उनके लिए और भी खास बन गया।
अवॉर्ड लेते समय रश्मिका ने अपने करियर के सफर को लेकर भावुक कर देने वाली बात कही, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने कहा, “एक वक्त था जब मेरे अभिनय को लेकर मुझे ट्रोल किया जाता था, लेकिन आज मुझे इसी काम के लिए सम्मान मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सफर रहा है।” उनके इस बयान ने न सिर्फ उनके संघर्ष को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि मेहनत और धैर्य के दम पर हर आलोचना का जवाब दिया जा सकता है।
रश्मिका मंदाना की ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना को अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उनके हिंदी बोलने के अंदाज और फिल्मों के चयन को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते थे। हालांकि, उन्होंने इन सभी आलोचनाओं को पीछे छोड़ते हुए लगातार मेहनत की और आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
इस खास मौके पर उनकी सास माधवी देवरकोंडा भी उनके साथ मौजूद थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रश्मिका स्टेज पर अपने सफर के बारे में बात कर रही थीं, तब माधवी उन्हें गर्व के साथ चीयर करती नजर आईं। इस दौरान रश्मिका ने भावुक होकर कहा, “पहले मैं तेलंगाना की बेटी बनकर आई थी और आज आपकी बहू बनकर यहां खड़ी हूं, यह मेरे लिए गर्व की बात है।”
ये भी पढ़ें- ‘नागिन’ में एंट्री लेंगे अक्षय कुमार-राजपाल यादव? शो में फैंस को मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज!
विजय देवरकोंडा से उदयपुर में रचाई शादी
रश्मिका की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने 26 फरवरी 2025 को एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने डियर कॉमरेड में भी साथ काम किया। आज रश्मिका मंदाना का यह सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है, जहां उन्होंने ट्रोलिंग को पीछे छोड़कर अपनी काबिलियत से खुद को साबित किया है।
