रश्मिका मंदाना की हिप इंजरी ने दिया पति विजय संग क्वालिटी टाइम बिताने का मौका, बोलीं- शानदार रहा एक्सपीरियंस

Rashmika Mandanna Injury: रश्मिका मंदाना ने अपनी हिप इंजरी के बाद घर पर बिताए डेढ़ महीने के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि इस दौरान उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ सबसे ज्यादा वक्त बिताया।
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग के दौरान हिप में चोट लग गई थी। इस इंजरी के बाद उन्हें करीब डेढ़ महीने तक घर पर आराम करना पड़ा। हालांकि अब रश्मिका काम पर वापस लौट चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी इंजरी से लेकर घर पर बिताए समय तक कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।

रश्मिका मंदाना ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने पति विजय देवरकोंडा के साथ सबसे ज्यादा समय अपनी इंजरी के दौरान बिताया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद करीब तीन महीने तक दोनों एक-दूसरे से ज्यादा समय नहीं मिल पाए थे और फोन पर ही बातचीत होती थी। रश्मिका के मुताबिक, उनकी इंजरी के बाद उन्हें घर पर साथ रहने का मौका मिला। उन्होंने इसे यूनिवर्स का एक इशारा बताया।

रश्मिका ने विजय को बनाया K-Drama का फैन

रश्मिका मंदाना ने कहा कि इस दौरान दोनों ने अब तक का सबसे ज्यादा वक्त एक साथ बिताया। उनके लिए यह अनुभव थोड़ा अजीब लेकिन शानदार था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि घर पर दोनों का एंटरटेनमेंट का टेस्ट काफी अलग है। रश्मिका को K-Drama देखना पसंद है, जबकि विजय सीरियस शोज देखना पसंद करते हैं। हालांकि, रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने विजय को भी K-Drama का शौकीन बना दिया है।

गाने की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट

रश्मिका ने अपनी हिप इंजरी के बारे में बताते हुए कहा कि एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके हिप बोन का टेंडन टूट गया था। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं छोड़ी। अगले दिन वह हॉस्पिटल पहुंचीं और MRI कराया। एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर्स उन्हें देखकर हैरान थे कि वह अकेले अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके पेन रिसेप्टर्स ठीक तरह से काम नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं हो पाया।

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda
रजनीकांत की जेलर 2 नहीं होगी पोस्टपोन, मेकर्स ने किया कंफर्म, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा तूफान

तीन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका के पास इस समय तीन फिल्में हैं। इनमें ‘राणाबाली’ भी शामिल है, जिसमें वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली है और रश्मिका अपने हिस्से की करीब 10 दिन की शूटिंग दोबारा शुरू कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘मैसा’ समेत दो अन्य फिल्मों में भी काम करेंगी। ‘मैसा’ नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com