Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पुष्पा 2’ के लिए रश्मिका मंदाना को मिले 10 करोड़ रुपए? एक्ट्रेस ने बताया क्या है सच

'पुष्पा 2' में मिली फीस के बाद रश्मिका मंदाना को सबसे महंगी एक्ट्रेस बताया गया। खबर के मुताबिक रश्मिका को 'पुष्पा 2' के लिए 10 करोड़ फीस के तौर पर मिले हैं, ऐसी खबर सामने आई थी। रश्मिका ने इस मामले की सच्चाई को बताया है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 29, 2024 | 10:54 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रश्मिका मंदाना ‘पुष्पा 2 द रूल’ फिल्म को लेकर इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 30 नवंबर से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। मगर इसके पहले फिल्म को लेकर मुंबई में एक प्रेस मीट हुई, जहां अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों ने अपने गाने पर डांस भी किया।

गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रश्मिका पहुंची हुई थी, जहां उन्होंने उस खबर को अफवाह बताया, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि रश्मिका को पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिले हैं और वह इस समय सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं।

ये भी पढ़ें- आलिया भट को किस करने से पाकिस्तानी एक्टर ने किया था इनकार, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि रश्मिका मंदाना को पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस मिली है। रश्मिका सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई है। इस खबर पर बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बताया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, रश्मिका मंडाना ने कहा कि उन्हें 10 करोड़ रुपए की फीस नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- शर्लिन चोपड़ा ने सोच लिया था बच्चों का नाम, पता चला कि कभी नहीं बन सकती हैं मां

मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबर पर खुद रश्मिका ने अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि मीडिया में चल रही खबर गलत है, ना ही उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई है और ना ही उन्हें पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ की फीस प्राप्त हुई है। 29 नवंबर को मुंबई में हुए प्री रिलीज इवेंट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों एक साथ नजर आए। दोनों ने सामी सामी गाने पर हुक स्टेप भी किया। एक्टर अपने अंदाज में डायलॉग बोलते हुए नजर आए और उन्होंने बताया कि इस बार वह फ्लावर नहीं बल्कि वाइल्ड फायर हैं। दर्शक बेसब्री से पुष्पा 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Rashmika mandanna denied to becoming highest paid actress after pushpa 2 film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 10:54 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Pushpa 2
  • Rashmika Mandanna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.