Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘आईपीएल’ की ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने बिखेरा डांस का जलवा, अरिजीत सिंह के गानों पर झूम उठे फैंस

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Apr 01, 2023 | 11:38 AM

Photo - @IPL/Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : आईपीएल-2023 (IPL-2023) की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी बेहद रंगारंग रही। अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में ओपनिंग सेरेमनी को  मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने होस्ट किया। वहीं मंच पर अपना परफॉर्मेंस देने के लिए सबसे पहले अरिजीत सिंह (Arijit Singh) पहुंचे।

जिन्होंने अपनी आवाज से पूरी महफिल लूट ली। अरिजीत सिंह ने मंच पर फिल्म ‘राजी’ का ‘ऐ वतन मेरे वतन’, फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ का ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ और ‘लहरा दो’ जैसे कई गाने गाए। उनके गानों को सुनकर स्टेडियम में मौजूद लोग झूमने पर मजबूर हो गए।

?????????! How about that for a performance to kick off the proceedings ??@arijitsingh begins the #TATAIPL 2023 Opening Ceremony in some style ?? pic.twitter.com/1ro3KWMUSW — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

अरिजीत सिंह के बाद स्टेज पर तमन्ना भाटिया पहुंची। जिन्होंने फिल्म ‘पुष्पा’ के ‘ऊ अंटावा’ गाने और बॉलीवुड के गानों पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी।

सम्बंधित ख़बरें

रश्मिका के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा का खास तोहफा, ‘राणाबली’ की अनसीन झलक शेयर

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, ‘मायसा’ से खौफनाक लुक आउट, फैंस हुए हैरान

एक विज्ञापन ने रश्मिका मंदाना को दिलाया फिल्म का ऑफर, ‘गीता गोविंदम’ से मिली पहचान, ‘पुष्पा’ से बनीं स्टार

सासू मां ने नई बहू Rashmika Mandanna पर लुटाया प्यार, पहनाईं खानदानी सोने की चूड़ियां, फोटोज आई सामने

???????? ?? ????!@tamannaahspeaks sets the stage on ?? with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 opening ceremony! pic.twitter.com/w9aNgo3x9C — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

तमन्ना भाटिया के बाद मंच पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एंट्री हुई। रश्मिका मंदाना ने स्टेज पर ‘सामी सामी’ गाने पर डांस परफॉर्मेंस से शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने ‘नाटू नाटू’ समेत कई गानों पर डांस की। इस दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों लोग मौजूद रहे। जिन्होंने इस रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी का जमकर आनंद लिया।

Sound ?@iamRashmika gets the crowd going with an energetic performance ? Drop an emoji to describe this special #TATAIPL 2023 opening ceremony ? pic.twitter.com/EY9yVAnSMN — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

बता दें कि आईपीएल 2023 का पहला मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में गुजरात टायटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच हुआ। गुजरात टायटंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में रही। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच खेला।

Rashmika mandanna and tamanna bhatia dance in the opening ceremony of ipl fans dance to the songs of arijit singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2023 | 11:38 AM

Topics:  

  • Rashmika Mandanna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.