एक विज्ञापन ने रश्मिका मंदाना को दिलाया फिल्म का ऑफर, ‘गीता गोविंदम’ से मिली पहचान, ‘पुष्पा’ से बनीं स्टार
Rashmika Mandanna Career: रश्मिका मंदाना ने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग से शुरुआत कर फिल्मों में कदम रखा और कम उम्र में ही पैन इंडिया स्टार बन गईं। ‘गीता गोविंदम’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली।
- Written By: सोनाली झा
रश्मिका मंदाना (फोटो- सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna Birthday Special Story: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था। रश्मिका मंदाना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। रश्मिका तेलुगू और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम बन चुकी हैं। रश्मिका उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है और पैन इंडिया स्टार बनकर उभरी हैं।
रश्मिका मंदाना का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। साल 2014 में जब वह अपनी ग्रेजुएशन कर रही थीं, तभी उन्हें ‘टाइम्स फ्रेश फेस’ का खिताब मिला। इसी के बाद उनके मन में ग्लैमर की दुनिया को लेकर दिलचस्पी बढ़ी। मॉडलिंग असाइनमेंट्स और कॉन्टेस्ट के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी शुरू की। एक अखबार में छपे उनके विज्ञापन ने फिल्ममेकर्स का ध्यान खींचा और उन्हें कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी में मौका मिला।
पहली फिल्म से ही मिली पहचान
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘किरिक पार्टी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और रश्मिका को रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म में रश्मिका ने अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ काम किया। इस फिल्म में न सिर्फ रश्मिका को अच्छा करियर दिया बल्कि उन्हें रक्षित शेट्टी के रूप में अच्छा पार्टनर भी मिला। दोनों की जोड़ी को कन्नड़ सिनेमा में बहुत पसंद किया जाने लगा और फैंस भी दोनों की जोड़ी को असल जोड़ी के रूप में देखने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
Kailash Kher Birthday: वड़ा पाव खाकर काटे थे दिन… 300 जिंगल्स गाने के बाद मिली पहचान, जानें कैसे बदली किस्मत
रश्मिका मंदाना को किया गया ट्रोल
आलम ये था कि सेट पर रश्मिका और रक्षित के बीच नजदीकियां बढ़ चुकी थीं। दोनों ने फिल्म के सुपरहिट होने के बाद साल 2017 में सगाई की लेकिन दोनों का रिश्ता एक साल बाद ही टूट गया। अलग होने की वजह दोनों में वैचारिक मतभेद था लेकिन यह बात रक्षित के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने रश्मिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कन्नड़ सिनेमा से बैन करने की धमकी भी दी।
गीता गोविंदम से मिला बड़ा ब्रेक
रश्मिका पर रक्षित को करियर की सीढ़ी बनाने का आरोप लगा। मामले को संभालने के लिए खुद रक्षित ने आकर अपने फैंस को रश्मिका के सामने कुछ भी न बोलने की अपील की क्योंकि अलग होने का फैसला दोनों का था। रश्मिका के करियर में बड़ा मोड़ 2018 में आया, जब उनकी फिल्म गीता गोविंदम रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट रही और रश्मिका की लोकप्रियता आसमान छूने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती भी गहरी हुई।
बॉलीवुड और पैन इंडिया स्टारडम
रश्मिका मंदाना ने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी में काम किया, जिससे उन्हें देशभर में पहचान मिली। रश्मिका ने अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में ‘गुडबाय’ से डेब्यू किया। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ एनिमल, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनूं और विक्की कौशल के साथ छांवा में बेहतरीन रोल प्ले किया।
