राशा थडानी का पढ़ाई के प्रति है अटूट समर्पण, जानें कब रिलीज होगी एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म आजाद
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का जल्द ही फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। फ़िल्म गलियारों में उनके शुरुआत की चर्चा जोरों पर है। वह फिल्म आजाद से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
- Written By: सोनाली झा
राशा थडानी (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का जल्द ही फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। फ़िल्म गलियारों में उनके शुरुआत की चर्चा जोरों पर है। वह फिल्म आजाद से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में राशा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां वह अपनी वैनिटी वैन में तैयार होते हुए पढ़ाई भी कर रहीं हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में उन्हें शॉट के मेक-अप और हेयर स्टाइलिंग करते हुए दिखाया जाता है। इसके साथ ही टेबल पर वह एक किताब पढ़ती हुई नजर आती हैं। दरअसल, राशा फिल्म के शॉट के लिए तैयार होती हैं। फिर उनसे पूछा जाता है कि आप क्या कर रहे हैं? राशा कहती हैं कि मैं पढ़ाई कर रही हूं। मेरे बोर्ड एग्जाम आने वाले हैं, जिसे शुरू होने में 10 दिन से कम समय रह गया है और मेरा पहला पेपर जियोग्राफी है।
राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म ‘आजाद’ की रिलीज़ डेट नजदीक आ गई है और मेकर्स दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को ‘उई अम्मा’ नाम का नया गाना रिलीज़ किया गया। इसमें राशा अपने डांसिंग हुनर का प्रदर्शन करती नज़र आईं। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ‘आजाद’ 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
Tamannaah Bhatia Dance: रवीना टंडन की बेटी के गाने पर तमन्ना भाटिया का डांस
बॉलीवुड में नई फिल्मों की बड़ी टक्कर! ‘आज़ाद’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘लवयापा’, पहले हफ्ते में किसने मारी बाज़ी?
2025 में अब तक 8 बॉलीवुड फिल्में हुई रिलीज, सबके सब हुई फ्लॉप
अमन देवगन ने ‘आजाद’ के लिए लिखा आभार नोट, शेयर किया बीटीएस फोटोज
ये भी पढ़ें- डिंपल कपाड़िया को राजेश खन्ना ने नहीं दी थी अपनी संपत्ति से एक भी रुपया
आजादी से पहले के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘आजाद’ में ‘सिंघम’ अभिनेता एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में हैं, जिसका अपने घोड़े से गहरा नाता है। घटनाओं के एक नाटकीय मोड़ में, अजय का सामना कठोर अंग्रेजी सेनाओं से होता है और इस अराजकता के दौरान, उसका प्रिय घोड़ा गायब हो जाता है। खोए हुए घोड़े को खोजने की ज़िम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है।
अजय ने फ़िल्म के प्रति अमन के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी फ़िल्म में मेरा भी एक महत्वपूर्ण किरदार है। ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह बहुत मेहनती लड़का है। बता दें कि अमन अजय देवगन के भतीजे हैं, जबकि राशा रवीना टंडन की बेटी हैं। फैंस भी काफी एक्ससाइटेट है।
ये भी पढ़ें- सूर्या, कार्तिक सुब्बाराज की ‘रेट्रो’ के रिलीज डेट से उठा पर्दा
