1000 करोड़ क्लब में चमके रणवीर सिंह, लेकिन रिकॉर्ड के मामले में दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी
Ranveer Singh की दो 1000 करोड़ फिल्में होने के बावजूद दीपिका पादुकोण उनसे आगे हैं। दीपिका की तीन फिल्मों ने यह आंकड़ा पार किया है। बॉक्स ऑफिस का यह खेल कैमियो और बड़े प्रोजेक्ट्स पर निर्भर करता है।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Ranveer Singh And Deepika Padukone Film Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 1000 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। इससे पहले ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट भी बड़ी हिट साबित हुआ था। इन दो फिल्मों के साथ रणवीर उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनकी एक से ज्यादा फिल्में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हैं।
हालांकि इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद रणवीर सिंह की पत्नी अपनी दीपिका पादुकोण से पीछे नजर आते हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण के नाम तीन ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस के इस खास रिकॉर्ड में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से आगे हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ काम किया, जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
कल्कि 2898 AD का कलेक्शन
पठान के अलावा शाहरुख खान जवान में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी चर्चा में रहा, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं कल्कि 2898 AD ने भी 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। बॉक्स ऑफिस का खेल सिर्फ लीड एक्टर पर निर्भर नहीं करता। दीपिका पादुकोण की फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, बजट और रिलीज टाइमिंग जैसे कई फैक्टर मिलकर इसकी सफलता तय करते हैं। कई बार कैमियो या मल्टीस्टारर फिल्मों का हिस्सा बनकर भी कलाकार बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 के गाने ‘माशूका’ पर मचा बवाल, विदेशी गाने से धुन मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Tejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग पहनाकर बनाया पल खास
Kheti Poster Out: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म खेती का पोस्टर जारी, पहली झलक में दिखा डर और रहस्य का खौफनाक संसार
Dragon First Glimpse Out: NTR के बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज…’ड्रैगन’ की पहली झलक ने उड़ाए सबके होश
आने वाले प्रोजेक्ट्स पर टिकी नजरें
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अब ‘प्रलय’ जैसी अलग और बड़े कॉन्सेप्ट वाली फिल्म में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 और शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी। भले ही आंकड़ों के हिसाब से दीपिका पादुकोण आगे हों, लेकिन रणवीर सिंह की एक्टिंग और एनर्जी ने उन्हें इंडस्ट्री का मजबूत कलाकार बना दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी मेहनत और टैलेंट से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
