रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Movie Runtime Viral: धुरंधर: द रिवेंज अपनी रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के पेड प्रिव्यू 18 मार्च को रखे गए हैं, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले पार्ट की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि हर तरफ ‘धुरंधर 2’ ट्रेंड कर रही है। ट्रेलर, गानों और स्टारकास्ट के साथ-साथ अब फिल्म के मीम्स भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खासतौर पर फिल्म के लंबे रनटाइम को लेकर यूजर्स जमकर मजाक बना रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म की अवधि करीब 3 घंटे 49 मिनट है, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘लॉन्ग जर्नी’ बता रहे हैं। कई वायरल वीडियोज में लोग मजाकिया अंदाज में दिखा रहे हैं कि वे फिल्म देखने नहीं, बल्कि किसी लंबी ट्रिप पर जा रहे हैं। कोई सूटकेस पैक कर रहा है, तो कोई खाने-पीने का सामान और तकिया लेकर थिएटर जाने की तैयारी करता नजर आ रहा है। इन वीडियोज ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
इसके अलावा कुछ मीम्स में ऑफिस जाने वाले लोग फिल्म देखने के लिए छुट्टी प्लान करते हुए भी दिखाए गए हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की डिटेलिंग को लेकर भी चर्चा हो रही है। कई फैंस उनकी बारीकी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक भी कर रहे हैं।
फिल्म के गानों को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले पार्ट की तरह इस बार भी म्यूजिक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan का बड़ा धमाका, ‘Mess’ से करेंगे कॉमेडी में एंट्री, OTT पर मचाएंगे बवाल
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहला भाग खत्म हुआ था, जिसमें हमजा अली और मेजर इकबाल के बीच टकराव दिखाया जाएगा।
यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर छाए इन मीम्स का फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या असर पड़ता है।