Dhurandhar 2 Poster: ‘ल्यारी का बादशाह’ फिर करेगा धमाका, रणवीर सिंह ने शेयर किया ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर
Dhurandhar 2 Release Date: रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनका डबल अवतार नजर आ रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का नया पोस्टर (फोटो-सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Double Role Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसी के साथ इसका क्रेज फैंस के बीच तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धुरंधर 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में रणवीर के दो अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। पोस्टर में उनका पहला लुक जसकीरत सिंह रंगी के रूप में दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा लुक हमजा अल मजारी के किरदार का है। दोनों ही अवतारों में रणवीर का इंटेंस एक्सप्रेशन साफ नजर आ रहा है, जो फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।
पोस्टर के साथ लिखा दिलचस्प कैप्शन
पोस्टर के साथ रणवीर सिंह ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने लिखा कि भगवान का प्रकोप आने वाला है। रणवीर का यह कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
धुरंधर 2 कब होगी रिलीज
फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। दरअसल, जब इसका पहला भाग धुरंधर रिलीज हुआ था, तभी से फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले पार्ट के अंत में ही यह संकेत दे दिया गया था कि कहानी आगे भी जारी रहेगी।
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
फिल्म धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इससे पहले भी उन्होंने कई दमदार फिल्मों का निर्देशन किया है और इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है। फैंस को उम्मीद है कि पहले भाग की तरह दूसरा भाग भी शानदार प्रदर्शन करेगा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।
