रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'धुरंधर' की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह को मिला बड़ा ऑफर, इस डायरेक्टर संग करेंगे काम

Ranveer Singh Velpari Update: ‘धुरंधर’ की थिएटर और OTT सफलता के बाद रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट। खबर है कि वह निर्देशक शंकर की मेगा फिल्म ‘वेलपरी’ में विक्रम के साथ दिख सकते हैं।

स्नेहा मौर्या

Ranveer Singh Vikram Film: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद यह फिल्म 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और वहां भी छा गई। रिलीज के कुछ ही मिनटों में दर्शकों ने फिल्म देखनी शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू की बाढ़ आ गई। रणवीर सिंह के दमदार अभिनय को एक बार फिर दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त सराहना मिली।

‘धुरंधर’ की इस बड़ी कामयाबी के बाद अब रणवीर सिंह के करियर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह मशहूर साउथ निर्देशक शंकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलपरी’ का हिस्सा बन सकते हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है और आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।

विक्रम के साथ दिखेगा रणवीर का नया कॉम्बिनेशन

खबरों की मानें तो ‘वेलपरी’ एक दो-हीरो वाली फिल्म होगी। रणवीर सिंह के साथ इसमें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विक्रम भी नजर आ सकते हैं। अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है, तो यह पहली बार होगा जब बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह और कोलीवुड के पावरफुल एक्टर विक्रम एक ही फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस अनोखे कॉम्बिनेशन को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं।

बताया जा रहा है कि ‘वेलपरी’ निर्देशक शंकर का एक बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह फिल्म मशहूर लेखक सु. वेंकटेशन के तमिल भाषा में लिखे ऐतिहासिक उपन्यास ‘वीरा युग नायकन वेलपरी’ पर आधारित होगी। फिल्म में भव्य स्केल, दमदार कहानी और पैन-इंडिया अपील देखने को मिल सकती है। खासतौर पर वे दर्शक जो ऐतिहासिक और पीरियड ड्रामा फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह प्रोजेक्ट बेहद खास साबित हो सकता है।

‘धुरंधर 2’ को लेकर भी बड़ी अपडेट

वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसी सफलता के चलते मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का ऐलान भी कर दिया है। ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल रणवीर सिंह के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण