शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी में इस एक्ट्रेस का था अहम रोल, इंडियन आइडल में हुआ बड़ा खुलासा

Neelam Kothari Interview: शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं। हाल ही में एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने बताया कि इस रिश्ते की शुरुआत में उनका खास रोल रहा।
Shah Rukh Khan Gauri love story
शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Shah Rukh Khan And Gauri Khan Love Story: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कई प्रेम कहानियां बनीं और बिखरीं, लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी हैं जिन्होंने वक्त की हर कसौटी पर खुद को साबित किया। शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी भी उन्हीं में से एक है। तीन दशकों से ज्यादा समय से साथ चल रही यह लव स्टोरी आज भी लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन है।

हाल ही में इस चर्चित प्रेम कहानी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। दिग्गज अभिनेत्री नीलम कोठारी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि शाहरुख खान और गौरी को करीब लाने में उनका अहम योगदान रहा है। नीलम हाल ही में ‘इंडियन आइडल’ के स्पेशल ‘सीजन ऑफ लव’ सेलिब्रेशन में बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। इसी मंच पर उन्होंने इस अनसुने किस्से से पर्दा उठाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

नीलम कोठारी ने बताया शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी

नीलम कोठारी ने बताया कि जब वह अपने करियर के पीक पर थीं और लगातार फिल्में कर रही थीं, तब शाहरुख खान उनके बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। यही नहीं, गौरी भी नीलम की फिल्मों को काफी पसंद करती थीं। दोनों अक्सर साथ बैठकर नीलम की फिल्में देखा करते थे। नीलम के मुताबिक, यहीं से शाहरुख और गौरी के बीच बॉन्डिंग बढ़ी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

इस खुलासे के बाद फैंस के लिए यह जानना और भी खास हो गया कि बॉलीवुड के किंग खान की लव स्टोरी में एक मशहूर एक्ट्रेस की भी अहम भूमिका रही है। नीलम की यह बात साबित करती है कि कभी-कभी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानियां छोटे-छोटे पलों से शुरू होती हैं।

एक्ट्रेस ने इन फिल्मों से बनाई पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीलम कोठारी 80 और 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। उन्हें खासतौर पर गोविंदा के साथ कई फिल्मों में देखा गया। ‘इल्जाम’ (1986), ‘लव 86’ और ‘हत्या’ (1988) जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया। हाल के वर्षों में नीलम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आईं। वह वेब सीरीज ‘फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ का हिस्सा रहीं और अक्षय कुमार के रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में भी दिखाई दी थीं, जहां उनके साथ भावना पांडे और महीप कपूर भी मौजूद थीं। नीलम के इस खुलासे ने एक बार फिर शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी को चर्चा में ला दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com