‘कांतारा की देवी को कहा भूत’, रणवीर सिंह के मजाक और एक्टिंग पर आगबबूला हुए लोग
Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने IFFI में 'कांतारा' की देवी को 'भूत' कहा और नकल उतारी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। लोग भड़क उठे और उनकी फिल्म 'धुरंधर' को फ्लॉप करने की मांग की।
- Written By: अनिल सिंह
IFFI में रणवीर सिंह ने उड़ाया 'कांतारा' के चावुंडी दैव का मज़ाक, भड़के नेटिजंस ने 'धुरंधर' को फ्लॉप करने की मांग की
Ranveer Singh Kantara Controversy: फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज़ के लिए तैयार अभिनेता रणवीर सिंह बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। हाल ही में गोवा में आयोजित IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) में उन्होंने ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर वन’ का सरेआम मज़ाक उड़ाया, जिसके बाद उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। रणवीर ने फिल्म में दिखाई गई ‘चावुंडी दैव’ को ‘महिला भूत’ (Lady Ghost) कहकर संबोधित किया, जिससे सोशल मीडिया पर लोग आगबबूला हो गए हैं और ‘धुरंधर’ को फ्लॉप करने की बात कर रहे हैं।
IFFI में मंच पर मौजूद रणवीर सिंह ने सामने बैठे ऋषभ शेट्टी से कहा, “मैंने थिएटर में ‘कांतारा: चैप्टर वन’ देखी, और ऋषभ यह एक बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। ख़ासकर जब महिला भूत (चावुंडी दैव) आपके शरीर के अंदर जाती है, वह शॉट कमाल का था।”
स्टेज पर उतारी ‘चावुंडी देवी’ के एक्ट की नकल
अपने बयान के बाद, रणवीर सिंह ने स्टेज पर ही सबके सामने आँखें टेढ़ी करके और जीभ निकालकर उस सीन की नकल (मिमिक्री) की, जिसमें देवी ऋषभ शेट्टी के शरीर में प्रवेश करती हैं। उनकी इस नकल को देखकर ऋषभ शेट्टी समेत वहां मौजूद सभी लोग हँसने लगे। मिमिक्री के बाद रणवीर ने मज़ाक में दर्शकों से पूछा, “यहाँ कोई मुझे ‘कांतारा 3’ में देखना चाहता है? इस आदमी को बताओ।”
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan New Movie: ईद 2027 पर धमाका करेंगे सलमान खान, नयनतारा के साथ नई एक्शन थ्रिलर का किया ऐलान
ब्लैक हुडी में सिंपल लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Rihanna, फैंस ने पूछा- फिर कोई ग्रैंड इवेंट तो नहीं
Aditya Dhar Project: रणवीर सिंह और आदित्य धर फिर कर सकते हैं साथ काम, चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म की चर्चा तेज
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर Akshay Kumar का बड़ा ऐलान, गृहणियों की अनदेखी मेहनत को दिखाएंगे बड़े पर्दे पर
हालांकि, एक अन्य वीडियो में यह भी देखा गया कि स्टेज से उतरने के बाद जब रणवीर दोबारा ऋषभ शेट्टी के सामने ‘चावुंडी देवी’ की नकल कर रहे थे, तो ऋषभ उन्हें ऐसा करने से रोकते दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने संजय दत्त, धुरंधर कास्ट एंड रोल, जानें सबका किरदार
लोगों ने कहा- “शर्म आनी चाहिए, भगवान का अपमान”
रणवीर सिंह के इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उन पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया है।
एक यूज़र ने लिखा, “रणवीर का ‘कांतारा’ पर रिएक्शन बेवजह था और अपमानजनक भी।”
एक अन्य यूज़र ने कड़ी आपत्ति जताते हुए लिखा, “एक्टर्स में यह बेसिक समझ की कमी कैसे हो सकती है कि क्या कहना चाहिए और क्या नहीं? साउथ के लोगों के लिए यह बेहद अपमानजनक है कि उनकी देवी को एक महिला भूत कहा जा रहा है। एक भूत?”
दूसरे यूज़र ने गुस्सा ज़ाहिर करते हुए लिखा, “रणवीर आपको भगवान और भूत के बीच में अंतर नहीं पता है। चावुंडी एक देवी हैं न कि भूत। और आप स्टेज पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।”
‘धुरंधर’ को फ्लॉप करने की मांग
कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस घटना के बाद रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को बायकॉट करने की बात कही है। एक यूज़र ने लिखा, “रणवीर ने चावुंडी देवी का मज़ाक उड़ाया। अब तो ‘धुरंधर’ बिल्कुल फ्लॉप समझो।” जबकि कुछ ने ऋषभ शेट्टी की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें स्टेज पर रणवीर को रोकना चाहिए था। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।
