वड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल
Cocktail 2 Release Date: ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन के लिए पुणे पहुंचे शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का वड़ा पाव के साथ पोज देता वीडियो वायरल हो गया। बता दें कि फिल्म 19 जून को रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो- सोशल मीडिया)
Cocktail 2 Stars Trolled: बॉलीवुड कॉकटेल 2 इन दिनों रिलीज से पहले खूब चर्चा बटोर रही है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। दर्शक इस नई तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।
हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशनल इवेंट के लिए पुणे पहुंची थी। इसी दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों सितारे हाथ में वड़ा पाव लेकर कैमरों के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया और इसके चलते कलाकारों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
वड़ा पाव के साथ फोटोशूट पर उठे सवाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना वड़ा पाव के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस बात पर गया कि सितारे वड़ा पाव खाने के बजाय केवल उसके साथ पोज दे रहे थे। वीडियो में कृति सेनन को यह कहते हुए सुना गया कि क्या हमें सच में खाना है, ऐसे सब कैमरों के सामने? वहीं रश्मिका मंदाना ने पूछा कि क्या हम बस इसके साथ पोज दे सकते हैं? इसी दौरान जब फोटोग्राफर्स ने शाहिद कपूर से वड़ा पाव का एक बाइट लेने का अनुरोध किया, तो उन्होंने कहा कि यह सब आप लोगों के लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Dhamaal 4 Movie Budget: मेकर्स ने खोला ‘धमाल 4’ के लिए खजाना, स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Amitabh Bachchan ने एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, 83 की उम्र में भी काम के प्रति जुनून बरकरार
एयरफोर्स पायलट बनने का सपना देखती थीं Disha Patani, किस्मत ने बना दी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई। कुछ लोगों का कहना था कि कलाकार सिर्फ दिखावे के लिए स्थानीय खाने के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह, क्या खाने की एक्टिंग है। दूसरे ने टिप्पणी की कि फिल्मों में एक्टिंग समझ आती है, लेकिन असल जिंदगी में भी एक्टिंग करना थोड़ा ज्यादा हो गया। वहीं कुछ यूजर्स ने कलाकारों का बचाव भी किया और कहा कि किसी वीडियो के कुछ सेकंड देखकर किसी की आलोचना करना सही नहीं है।
19 जून को रिलीज होगी कॉकटेल 2
फिल्म की बात करें तो कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। यह साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अब फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
