पिंक एथनिक लुक और जबरदस्त एनर्जी, नीता अंबानी संग गरबा कर रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, वीडियो वायरल

Ranveer Singh Dance: रणवीर सिंह का नीता अंबानी के साथ गरबा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेता मुंबई में स्वदेश ईरोस की पहली वर्षगांठ पर आयोजित देवी शक्ति कार्यक्रम में पहुंचे थे।
Ranveer Singh Nita Ambani
नीता अंबानी और रणवीर सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रणवीर सिंह का नीता अंबानी के साथ गरबा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

  • रणवीर सिंह पिंक एथनिक आउटफिट में नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

  • रणवीर सिंह जल्द ही निर्देशक जय मेहता की फिल्म प्रलय में नजर आएंगे।

Ranveer Singh Nita Ambani Garba Video: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने शानदार अंदाज और जबरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। वह जहां भी पहुंचते हैं, अपने स्टाइल और मस्तीभरे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह मुंबई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनका गरबा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में अभिनेता उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के साथ गरबा करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, रणवीर सिंह मुंबई में स्वदेश ईरोस की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित 'देवी शक्ति' कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ गरबा किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह और नीता अंबानी एक साथ गरबा करते दिखाई दे रहे हैं। रणवीर अपने खास डांस मूव्स और उत्साह से माहौल में रंग जमाते नजर आए। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

पिंक एथनिक आउटफिट में दिखा स्टाइलिश अंदाज

इस खास कार्यक्रम के लिए रणवीर सिंह ने पारंपरिक कपड़ों को चुना। अभिनेता पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट के साथ मैचिंग कुर्ता और सफेद बॉटम्स पहने थे। इसके साथ टिंटेड सनग्लासेस और उनके सिग्नेचर डायमंड स्टड्स ने लुक को खास बनाया। रणवीर का यह पारंपरिक और स्टाइलिश अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Ranveer Singh Nita Ambani
अमिताभ बच्चन के अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते थे दिलीप कुमार, बिग बी के जन्मदिन पर भावुक हुईं सायरा बानो

दूसरी बेटी के पिता बने हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेता और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया। इससे पहले, साल 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने थे। दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही प्रशंसक इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

फिल्म प्रलय में नजर आएंगे रणवीर सिंह

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'प्रलय' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका निभाएंगी। इसकी कहानी भविष्य के मुंबई शहर पर आधारित है, जहां दुनिया का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। ऐसे में रणवीर के प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com