दीपिका पादुकोण के रेड लुक से आलिया भट्ट की आइवरी साड़ी तक, बॉलीवुड की इन दुल्हनों के वेडिंग आउटफिट रहे खास

Celebrity Wedding Looks: अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी के वेडिंग लुक्स आज भी चर्चा में रहते हैं। किसी ने सब्यसाची का लहंगा चुना तो किसी ने साड़ी को चुना।
Celebrity Wedding Looks
बॉलीवुड की इन दुल्हनों के वेडिंग आउटफिट रहे खास(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Celebrity Wedding Looks
अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली के साथ इटली में शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में सब्यसाची का पेस्टल पिंक लहंगा पहना था। उनका लुक बेहद सादगी भरा और क्लासी नजर आया था। नेचुरल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी ने लुक को खास बनाया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Celebrity Wedding Looks
दीपिका पादुकोण ने 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी की थी। कोंकणी शादी में उन्होंने पारंपरिक लाल कांजीवरम साड़ी पहनी। सिंधी शादी में दीपिका भारी कढ़ाई वाले लाल लहंगे में दिखीं। रेड और गोल्ड का यह कॉम्बिनेशन बेहद रॉयल नजर आया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Celebrity Wedding Looks
प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस के साथ शादी की थी। हिंदू शादी में उन्होंने सब्यसाची का खूबसूरत लाल लहंगा पहना। क्रिश्चियन सेरेमनी में वह राल्फ लॉरेन के व्हाइट गाउन में दिखीं। दोनों लुक्स में ट्रेडिशन और वेस्टर्न स्टाइल का मेल नजर आया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Celebrity Wedding Looks
कैटरीना कैफ ने 2021 में विक्की कौशल के साथ शादी की थी। उन्होंने शादी के लिए ट्रेडिशनल लाल सब्यसाची लहंगा चुना। मटका सिल्क से बने लहंगे में उनका लुक बेहद रॉयल था। कस्टम कलीरों और गोल्ड ज्वेलरी ने लुक को पूरा किया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Celebrity Wedding Looks
कियारा आडवाणी ने 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का खूबसूरत ओम्ब्रे पिंक लहंगा पहना। उनका लहंगा रोमन आर्किटेक्चर से प्रेरित बताया गया था। ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी ने उनके ब्राइडल लुक को खास बनाया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Celebrity Wedding Looks
आलिया भट्ट ने 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी की थी। उन्होंने भारी लहंगे की जगह आइवरी-गोल्ड ऑर्गेंजा साड़ी चुनी। उनका ब्राइडल लुक बेहद मिनिमल और एलिगेंट नजर आया। नेचुरल मेकअप और हल्की ज्वेलरी ने खूबसूरती बढ़ाई। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com