धुरंधर के Shararat में लगा भोजपुरी तड़का, इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस बोले- और भी मजेदार है
Shararat Song: धुरंधर के गाने शरारत का भोजपुरी वर्जन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शरारत के भोजपुरी वर्जन को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इसे ओरिजिनल से भी ज्यादा मजेदार बता रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
शरारत का भोजपुरी वर्जन (फोटो-सोशल मीडिया)
Shararat Song Bhojpuri Version: बीते साल रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। खासकर फिल्म का आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि इसने कई बड़े बॉलीवुड गानों को व्यूज के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब इसी सुपरहिट गाने का भोजपुरी वर्जन इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
भोजपुरी कलाकार मृत्युंजय कुमार ने ‘शरारत’ गाने को भोजपुरी अंदाज में रीक्रिएट किया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने महज दो दिनों में लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भोजपुरी वर्जन को अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 56 हजार से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं। खास बात यह है कि गाने की ओरिजिनल ट्यून को बरकरार रखते हुए इसमें भोजपुरी फ्लेवर जोड़ा गया है, जो लोगों को काफी मजेदार लग रहा है।
सोशल मीडिया पर मिल रहा रिस्पॉन्स
सोशल मीडिया यूजर्स इस भोजपुरी वर्जन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड वाले वर्जन से भी ज्यादा मजेदार लग रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये तो पूरी तरह वायरल होने वाला है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भोजपुरी में सुनकर गाने का मजा दोगुना हो गया। इस वीडियो पर 900 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं और हर गुजरते दिन के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखाई देंगे Akshay Kumar, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, जानें पूरी अपडेट
Ranveer Singh Shiva Role: रणवीर सिंह की नई फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा, भगवान शिव के रोल में आ सकते हैं नजर
‘तुम्हारा चेहरा नेगेटिव है’, Rubina Dilaik को डायरेक्टर ने कही थी चुभने वाली बात, सालों बाद छलका दर्द
Mouni Roy और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार ! सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो
भोजपुरी वर्जन का ट्रेंड
बॉलीवुड गानों को भोजपुरी स्टाइल में रीक्रिएट करने का ट्रेंड काफी पुराना रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार पहले भी सुपरहिट हिंदी गानों को अपने अंदाज में पेश कर चुके हैं। यही वजह है कि ऐसे गाने तेजी से वायरल हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर अलग पहचान बना लेते हैं। अब धुरंधर के ‘शरारत’ गाने का भोजपुरी वर्जन भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है। फिल्म धुरंधर का ओरिजिनल गाना ‘शरारत’ पहले ही यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज हासिल कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने को अब तक 599 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
