Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dhurandhar 2 के अनकट वर्जन से हुआ बड़ा खुलासा, 1984 दंगों वाले डायलॉग और कैरेक्टर नाम में किए गए थे बदलाव

Dhurandhar 2 Uncut Version Controversy: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के अनकट वर्जन से खुलासा हुआ है कि फिल्म में 1984 दंगों से जुड़े एक डायलॉग और एक किरदार के नाम में बदलाव किया गया था।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 10, 2026 | 10:24 PM

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से पॉजिटवी प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म के अनकट वर्जन ‘धुरंधर 2: रॉ एंड अनदेखा’ के सामने आने के बाद कुछ ऐसे बदलावों का खुलासा हुआ है, जिन्हें कथित तौर पर विवादों से बचने के लिए अंतिम रिलीज में बदला गया था।

फिल्म के इंटरवल के बाद आने वाले एक महत्वपूर्ण सीन में हमजा और उसका बचपन का दोस्त पिंदा आमने-सामने आते हैं। इस दौरान दोनों के बीच ड्रग्स तस्करी और देशभक्ति को लेकर तीखी बहस होती है। रिलीज वर्जन में पिंदा ने कहा था कि केड़ा देश, वो देश जिसने हमें अपना नहीं माना। लेकिन अनकट वर्जन देखने वाले दर्शकों ने दावा किया कि मूल डायलॉग इससे अलग था। कथित तौर पर असली लाइन थी कि केड़ा देश? वो देश जिन्ने चौरासी विच अपने भाइयो नू मारेया था।

कैरेक्टर के नाम में भी हुआ बदलाव

फिल्म में केवल संवाद ही नहीं, बल्कि एक किरदार का नाम भी बदला गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ के शुरुआती संस्करण में एक पात्र का नाम हैप्पी पीएचडी रखा गया था। हालांकि ‘धुरंधर 2’ में इस नाम को बदलकर सनी डीवीडी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हैप्पी पीएचडी नाम एक वास्तविक खालिस्तानी आतंकी से जुड़ा माना जाता है, जो कभी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से संबंधित रहा था। इसी कारण फिल्म निर्माताओं ने विवाद से बचने के लिए यह बदलाव किया।

सम्बंधित ख़बरें

Akshay Kumar Fees: ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए अक्षय कुमार ने घटाई फीस, प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल की चर्चा तेज

350 करोड़ की ‘पेद्दी’ से Janhvi Kapoor ने कमाए करोड़ों, विवादित सीन पर अब तक साधी हुई है चुप्पी

Elvish Yadav Party: एल्विश यादव ने बनाई खरगोश जनता पार्टी, सोशल मीडिया पर CJP को लेकर छिड़ी नई बहस

खिलौने का डायपर बदलती दिखीं Twinkle Khanna, वीडियो शेयर कर पेरेंटिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला। पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और उसने दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं मार्च 2026 में रिलीज हुए दूसरे भाग ने करीब 1800 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar Fees: ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए अक्षय कुमार ने घटाई फीस, प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल की चर्चा तेज

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। अनकट वर्जन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म में किए गए बदलावों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। कई दर्शक इसे रचनात्मक निर्णय मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इससे फिल्म के मूल संदेश में बदलाव आया।

Ranveer singh film dhurandhar 2 uncut version controversy 1984 riots

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 10:24 PM

Topics:  

  • Aditya Dhar
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.