Madhoo Reaction: कभी रणवीर सिंह के अतरंगी फैशन का उड़ाया था मजाक, आज उनकी सबसे बड़ी फैन बनीं अभिनेत्री मधु

Madhoo On Ranveer Singh Fan: अभिनेत्री मधु ने खुलासा किया कि वह कभी रणवीर सिंह के फैशन का मजाक उड़ाती थीं। हालांकि, उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और एक अवॉर्ड शो में मिले खास सम्मान ने मधु की सोच बदल दी।
Madhoo Reaction On Ranveer Singh Fashion Now His Biggest Fan
मधू और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Madhoo Reaction On Ranveer Singh Fashion: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग, अलग फैशन सेंस और ऊर्जा से भरपूर व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। आज वह इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं, लेकिन अभिनेत्री मधु ने हाल ही में खुलासा किया कि एक समय ऐसा भी था जब वह रणवीर सिंह को लेकर बनी लोकप्रियता को समझ नहीं पाती थीं। इतना ही नहीं, वह उनके अतरंगी फैशन सेंस का मजाक भी उड़ाया करती थीं।

फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए पहचान बनाने वाली मधु ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उन्हें वह एक सामान्य अभिनेता ही लगते थे। उनके अनुसार, उस समय उन्हें समझ नहीं आता था कि रणवीर को लेकर इतना उत्साह क्यों है। मधु ने कहा कि जैसे-जैसे उन्होंने रणवीर का काम देखा, उनकी सोच बदलती गई। अभिनेता की मेहनत, अभिनय क्षमता और अपने काम के प्रति समर्पण ने उन्हें प्रभावित किया।

फैशन को लेकर करती थीं आलोचना

मधु ने बातचीत के दौरान रणवीर के फैशन सेंस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह अक्सर उनके कपड़ों को देखकर हैरान हो जाती थीं। कभी पीली पैंट, कभी स्कर्ट जैसे आउटफिट्स पहनने पर लोग उनका मजाक उड़ाते थे और सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनते थे। हालांकि, रणवीर ने कभी आलोचनाओं की परवाह नहीं की। मधु के मुताबिक, यही बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।

एक खास पल ने बना दिया फैन

मधु ने रणवीर सिंह के साथ हुई एक यादगार मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक अवॉर्ड समारोह के दौरान रणवीर ने मंच पर उनके लिए गाना गाया था। यह पल उनके लिए बेहद खास था और इसी घटना के बाद वह रणवीर की बड़ी फैन बन गईं। अभिनेत्री ने कहा कि किसी बड़े स्टार का इस तरह किसी को खास महसूस कराना उसके व्यक्तित्व की खूबसूरती को दर्शाता है। उस दिन रणवीर उनके लिए सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी बन गए।

दोनों कलाकारों के आगामी प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो मधु जल्द ही मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्मों की सूची में कई बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल बताए जा रहे हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com