Dhurandhar 2 ने रचा नया रिकॉर्ड, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़

Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर 2 ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1837.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Box Office Collection OTT Release JioHotstar Aditya Dhar
धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है। आमतौर पर किसी फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद उसकी थिएटर कमाई लगभग रुक जाती है, लेकिन 'धुरंधर 2' ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध होने के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है और लगातार कमाई कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने 81वें दिन भी 3 लाख रुपये का कलेक्शन किया। देशभर में फिल्म के लिए लगभग 40 शो चलाए गए, जिनमें करीब 25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह अभी भी बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। इसके बावजूद सिनेमाघरों में इसकी मौजूदगी बनी हुई है।

ओटीटी रिलीज के बाद भी जारी रही कमाई

फिल्म ने ओटीटी रिलीज के बाद भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के मुताबिक, 4 जून को 7 लाख रुपये, 79वें दिन 2 लाख रुपये, 80वें दिन 3 लाख रुपये और 81वें दिन 3 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया। इस तरह ओटीटी पर आने के बाद भी फिल्म लगभग 15 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई कर चुकी है।

बजट से कई गुना ज्यादा कमाई

'धुरंधर 2' को लगभग 225 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1186.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1399.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने करीब 961 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है और इसका रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 427 प्रतिशत से अधिक बताया जा रहा है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार सफलता मिली है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 438 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1837.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

दमदार स्टार कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में जाकर एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और बेहतरीन अभिनय ने फिल्म को साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में शामिल कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com