Dhurandhar 2 OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर धमाका करने को तैयार ‘धुरंधर 2’, सामने आई रिलीज टाइमिंग
Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मई के अंत या जून 2026 में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है। IPL के कारण रिलीज में देरी संभव है।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 की OTT रिलीज अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब OTT रिलीज को लेकर चर्चा में है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की है। ऐसे में फैंस अब इसके डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ को मई 2026 के आखिरी हफ्ते या जून की शुरुआत में OTT प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले पार्ट को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसी वजह से दूसरे पार्ट की OTT रिलीज को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं।
IPL की वजह से टली रिलीज
फिल्म की OTT रिलीज में देरी की एक बड़ी वजह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म की रिलीज IPL के दौरान हो, क्योंकि इससे व्यूअरशिप पर असर पड़ सकता है। इसी कारण से फिल्म को IPL खत्म होने के बाद रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि इसे ज्यादा दर्शक मिल सकें।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Show:आकांक्षा चमोला संग रिश्ते पर खुलकर बोले गौरव खन्ना, इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात
Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
कमाई के बाद भी बरकरार है क्रेज
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी भी सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन जारी है। हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद इसका क्रेज बना हुआ है। फिल्म अपनी कहानी को लेकर भी विवादों में रही है। कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बताया है, जबकि बॉलीवुड के कुछ सितारों ने भी इससे दूरी बनाई है।
विवादों में भी घिरी फिल्म
कॉमेडियन जाकिर खान और फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद के बीच बयानबाजी ने भी इस फिल्म को सुर्खियों में बनाए रखा है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर भी बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है। अब देखना होगा कि आधिकारिक घोषणा कब होती है और फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कैसा प्रदर्शन करती है।
