Dhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
Dhurandhar 2 ने 45 दिनों में 1788 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म अब भी मजबूती से टिकी हुई है और 1800 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 और बाहुबली 2 (फोटो-सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Worldwide: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के 45 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी है और अब इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सातवें शनिवार यानी 45वें दिन भी शानदार कमाई करते हुए 2.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा इस बात का सबूत है कि फिल्म का क्रेज अब भी दर्शकों के बीच बना हुआ है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1138.54 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1362.57 करोड़ रुपये हो गया है। इतने लंबे समय बाद भी इस तरह की कमाई करना फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाता है। अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर में 1788.32 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें ओवरसीज मार्केट से 425.75 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। यह फिल्म अब 1800 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।
‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड टूटा
सबसे बड़ी बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ ने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। IMDb के अनुसार, इस फिल्म ने लगभग 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे अब ‘धुरंधर 2’ ने मामूली अंतर से पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर 2’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और यह आमिर खान की ‘दंगल’ के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाली दूसरी फिल्म बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
रणवीर सिंह के करियर को मिला नया मुकाम
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता ने रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। उनके नाम अब दो ऐसी फिल्में हो गई हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई है। रणवीर सिंह की फिल्म की लगातार कमाई और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन को देखते हुए साफ है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखेगी।
