रणवीर सिंह क्यों नहीं बन पाए शक्तिमान, फैंस को पता चली असली वजह
सूरत में एक शादी में सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर पहुंचे रणबीर सिंह की परफॉर्मेंस देख यूजर्स बोले कि इसी वजह से ये शक्तिमान नहीं बन पाए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: रणवीर सिंह इस समय चर्चा में बने हुए हैं। शक्तिमान में अहम भूमिका निभाने को लेकर उनका नाम सामने आया था, हालांकि बाद में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को इस किरदार के लिए मिसफिट बता दिया। लेकिन अब भी रणवीर सिंह इस किरदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह को शक्तिमान के किरदार में लोग देखने की इच्छा रख रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह सूरत की एक शादी में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर देखे गए, जहां उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीता, उनके फैंस को उन अंदाज काफी पसंद आया। लेकिन सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनके इस परफॉर्मेंस पर सवाल उठाते हुए भी नजर आये है। कमेंट करने वालों ने कहा है कि इसी वजह से यह शक्तिमान नहीं बन पाए।
सूरत में एक शादी में सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर पहुंचे रणबीर सिंह का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस देखकर उनके फैंस खुश हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस का मजाक बनाते हुए भी नजर आए। रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस वाला वीडियो देखकर फैंस ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, बस इसी वजह से इन्हें शक्तिमान नहीं बनाया गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मुकेश खन्ना आज सबसे खुश इंसान होंगे, जिन्होंने इन्हें दो घंटा बिठाकर रखा पर इन्हे शक्तिमान का रोल नहीं दिया।
ये भी पढ़ें- कौन है मलाइका अरोड़ा के साथ दिख रहा अनजान शख्स, अर्जुन से ब्रेअकप के बाद मिला नया प्यार !
सम्बंधित ख़बरें
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
Happy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज
Ranveer Singh: कंटेंट राइटर से बॉलीवुड के धुरंधर बनने तक का सफर, जानिए रणवीर सिंह की जिंदगी के अनसुने किस्से
रणवीर सिंह के काम की अगर बात करें तो वह फिलहाल ‘सिंघम अगेन’ फिल्म में नजर आ रहे हैं और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। लेकिन कुल मिलाकर फिल्म फ्लॉप साबित हुई है, क्योंकि यह अब तक अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई है।
