Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान का झंडा और बंदूक! ‘धुरंधर’ के सेट से रणवीर सिंह का वीडियो लीक

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सुर्खियों में है। इसी बीच सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। जिसमें एक्टर हाथों में बंदूक लिए एक शख्स का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 13, 2025 | 12:21 PM

रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhurandhar Leaked Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। रणवीर के जन्मदिन यानी 6 जुलाई 2025 को इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, इसी बीच अब इस फिल्म के सेट से एक एक्शन सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं और हाथ में बंदूक लिए एक शख्स का पीछा करते दिख रहे हैं। वीडियो में रणवीर एक सीन की तैयारी भी करते नजर आते हैं।

‘धुरंधर’ के सेट से रणवीर सिंह का वीडियो हुआ लीक

बताया जा रहा है कि यह शूटिंग पंजाब में की जा रही है, जहां पाकिस्तानी झंडा भी दिखाई दे रहा है। इसी के चलते फैंस कयास लगा रहे हैं कि फिल्म की कहानी में भारत-पाकिस्तान का एंगल हो सकता है। इससे फिल्म की कहानी को लेकर और ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पिता ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, बस स्टैंड से शुरू हुआ जैकी श्रॉफ का सुपरस्टार सफर

‘ढाई किलो का हाथ, 5 किलो का दिल’, ‘बॉर्डर 2’ की BTS वीडियो में दिखा सनी देओल का अनदेखा अंदाज

अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन थिएटर में होगा धमाल

क्या बड़े पर्दे पर उतरेगी एकता कपूर की ‘नागिन’? टीवी के सुपरहिट शो के बाद शुरू हुई फिल्म की तैयारी

#Dhurandhar 🔥 leaked video clip from punjab #RanveerSingh pic.twitter.com/aeMMfQkGQg — ❤️ 𝑅𝒶𝓃𝓋𝑒𝑒𝓇 𝓀𝒶 𝒻𝒶𝓃 ❤️ (@Versatile_052) July 12, 2025


लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक विवाद भी सामने आया है। रणवीर सिंह जहां 40 साल के हैं, वहीं उनकी हीरोइन सारा अर्जुन की उम्र 20 साल बताई जा रही है। इस वजह से दोनों के रोमांटिक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सारा अर्जुन इससे पहले कई टीवी ऐड और साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- AI से नहीं घटती है क्रिएटिविटी, शंकर महादेवन ने शेयर किया अपना अनुभव

फिल्म में ये सितारे मचाएंगे धमाल

अगर ‘धुरंधर’ के स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सफल फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी मुख्य किरादरों में दिखाई देने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ ही इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। वहीं फिल्म ‘धुरंधर’ को 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। एक्शन, देशभक्ति और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है।

Ranveer singh dhurandhar movie leak teaser release date details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 11:49 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.