Urmila Matondkar: सिर्फ फिल्म नहीं रंगीला एक एहसास, 30 साल पूरा होने पर बोलीं उर्मिला मातोंडकर
Rangeela: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने रंगीले के 30 साल पूरा होने के मौके को खास बना दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मशहूर गाने 'रंगीला रे' पर डांस करती नजर आ रही हैं
- Written By: अनिल सिंह
'रंगीला' के 30 साल पूरे, उर्मिला मातोंडकर ने याद किए पुराने दिन, कहा, 'यह एक एहसास...'
Rangeela Completed 30 Years: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘रंगीला’ ने सोमवार को 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पोस्ट के जरिए अपने दिल की बातें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
उर्मिला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “रंगीला… ये सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक एहसास थी, और आज भी रहेगी। ये खुशी, उम्मीद, सपने, महत्वाकांक्षा, सुंदरता, जोश, प्यार, प्रशंसा, संघर्ष, जीत, त्याग और सबसे बढ़कर, जिंदगी का एक शानदार जश्न था।”
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
ये भी पढ़ें- संजय दत्त को पड़ा था थप्पड़ जब पढ़ाई से बचने के लिए चुना था एक्टिंग का रास्ता
गाना सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि, नवरसों का उत्साह है
उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि इसका हर एक सीन मासूम बच्चे जैसी चेहरे पर मुस्कान लाता है, जो कि हमें एक जादुई दुनिया में ले जाता है। इसका हर एक गाना सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि, नवरसों का उत्साह है। भारतीय साहित्य और कविता के नौ भाव शृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, बीभत्स, अद्भुत और शांत। अभिनेत्री ने लिखा, “इस फिल्म की कहानी मासूम लड़की की यात्रा है, जो अपनी सादगी और आकर्षण से सबके दिल जीत लेती है। वो हमें सुंदरता, कविता, जिंदगी और प्यार की एक अनमोल यात्रा पर ले जाती है।”
हो जा रंगीला रे
उन्होंने लिखा, “तीस साल पहले आज ही के दिन ‘रंगीला‘ आप सबकी हो गई थी। मुझे यकीन है कि आज भी यह फिल्म आपको उस पहले पल में ले जाती है, जब आप हंसे, तालियां बजाईं और इसके जादू से प्यार कर बैठे थे। आपके प्यार, तारीफ और सराहना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। मुझे अपने दिलों में जगह देने के लिए, इतना प्यार देने के लिए, और मुझे उस जगह पर पहुंचाने के लिए शुक्रिया, जिसका सपना बहुत कम लोग देख पाते हैं। हो जा रंगीला रे।”
राम गोपाल ने बनाई थी रंगीला फिल्म
राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में उर्मिला के अलावा, आमिर खान और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी मिली (उर्मिला) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मशहूर अभिनेत्री बनने का सपना देखती है, लेकिन उसे इस राह में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
