गौरी खान के रेस्टोरेंट में छाया आलिया-रणबीर का देसी अंदाज, ढोल की थाप पर किया जबरदस्त डांस

Alia And Ranbir Latest Photos: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर अपने स्टाइल और केमिस्ट्री से चर्चा में हैं। गौरी खान के रेस्टोरेंट में हुई पार्टी में कपल का देसी अंदाज और डांस वीडियो वायरल हो गया।
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Dance Video Viral
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Dance Video Viral: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टार कपल्स में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जहां भी साथ नजर आते हैं, वहां सुर्खियां बनना तय होता है। चाहे कोई बड़ा अवॉर्ड फंक्शन हो या दोस्तों की निजी पार्टी, दोनों अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना देते हैं। हाल ही में यह पावर कपल एक दोस्त के रिसेप्शन में शामिल हुआ, जहां उनका देसी अंदाज और मस्ती भरा डांस सोशल मीडिया पर छा गया।

गौरी खान के रेस्टोरेंट में सजी महफिल

खबरों के मुताबिक, यह रिसेप्शन पार्टी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित लग्ज़री रेस्टोरेंट टोरी में आयोजित की गई थी। पार्टी से आलिया और रणबीर की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों बेहद स्टाइलिश और खुश नजर आ रहे हैं। जैसे ही कपल वहां पहुंचा, फैंस और पैपराजी की नजरें उन पर टिक गईं।

रणबीर कपूर का बियर्ड लुक बना हाइलाइट

नए साल की छुट्टियों के बाद 7 जनवरी को मुंबई लौटे रणबीर कपूर इस पार्टी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनका बियर्ड लुक फैंस को खासा पसंद आ रहा है। उन्होंने ब्लैक कुर्ते के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली नेहरू जैकेट पहनी थी, जो उन्हें रॉयल टच दे रही थी। पार्टी के बाद रणबीर अपनी कार की ओर बढ़ते नजर आए और उनके साथ हाथ में हाथ डाले आलिया चलती दिखीं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

आलिया भट्ट का देसी ग्लैमर

वहीं आलिया भट्ट ने इस मौके पर देसी स्टाइल को पूरी खूबसूरती से कैरी किया। उन्होंने नीले मोटिफ्स वाली शाइनी आइवरी साड़ी पहनी थी, जो उन पर बेहद जच रही थी। ज्वेलरी के तौर पर आलिया ने डायमंड स्टड ईयररिंग्स और बीच में नीले रत्न वाला मोती का हार पहना। लाइट मेकअप और सॉफ्ट हेयरस्टाइल में आलिया का एलिगेंट लुक हर किसी को भा गया।

कपल ने ढोल की थाप पर किया डांस

पार्टी का सबसे खास पल तब आया, जब ढोल की धुन बजते ही आलिया और रणबीर खुद को रोक नहीं पाए। दोनों ने अचानक डांस शुरू कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पहले आलिया ने मस्ती में ठुमके लगाए और फिर रणबीर भी मुस्कुराते हुए उनके साथ डांस करने लगे। कपल की यह केमिस्ट्री देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com