Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रणबीर कपूर पर आलिया भट्ट को इग्नोर करने का आरोप, एक्ट्रेस ने बिना कुछ बोले दिया करारा जवाब

रणबीर कपूर आलिया भट्ट को इग्नोर कर रहे हैं ऐसा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद लगाया गया। उसी के जवाब में एक और वीडियो आया है। आलिया पति के बचाव में उतर आई हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 19, 2024 | 09:12 AM

रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राज कपूर की 100 वीं जयंती के वक्त कपूर परिवार ने जश्न मनाया। इस प्रोग्राम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें से एक वीडियो में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर को उठने में मदद करते दिखाई दिए, लेकिन रणबीर ने आलिया की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस वीडियो पर रणबीर कपूर की लोग आलोचना करने लगे और यह कहने लगे कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट को इग्नोर कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के एक फैन पेज ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रणबीर कपूर ना सिर्फ आलिया भट्ट के साथ हैं बल्कि वह उनकी मदद करते हुए भी नजर आए हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में रणबीर कपूर का यह अंदाज नहीं दिखाया गया।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैन पेज पर जारी किया गया ये वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ खड़े हैं आलिया भट्ट ने इस वीडियो को लाइक किया है और रणबीर कपूर की आलोचना करने वालों को बिना कुछ बोले करारा जवाब दिया है।

आपको बता दे कि इससे कुछ समय पहले नीतू कपूर और आलिया भट्ट का भी एक वीडियो इसी समारोह से वायरल हुआ था। जिसमें नीतू कपूर आलिया भट्ट को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाती है। उस वीडियो पर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर चर्चा की थी। हालांकि उसके बारे में सच्चाई अभी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- भारत छोड़ कर क्यों भागी थी ममता कुलकर्णी? एक्ट्रेस ने अब बताई असली …

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी कुछ समय पहले जूम से बात करते हुए बताया था कि रणबीर और आलिया एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि उनके बारे में लोग क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं। आलिया भट्ट के काम की अगर बात करें तो आलिया भट्ट इस समय उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वार’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इतना ही नहीं वह आने वाले वक्त में ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में भी नजर आएंगी। रणबीर कपूर इस समय नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं वो एनिमल के सीक्वल और ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगे।

Ranbir kapoor ignore alia bhatt now actress slams trolls without saying anything

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 09:12 AM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Ranbir Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.