-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mamta Kulkarni Reveals Reason To Quit India Talks About Vicky Goswami And Gagangiri Maharaj
भारत छोड़ कर क्यों भागी थी ममता कुलकर्णी? एक्ट्रेस ने अब बताई असली वजह
- Written By: अनिल सिंह
ममता कुलकर्णी भारत में वापसी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अब ममता कुलकर्णी ने खुद बड़ा खुलासा किया है कि वह आखिरकार भारत छोड़कर क्यों गई थी। चलिए जानते हैं इस मामले पर ममता कुलकर्णी ने क्या कुछ कहा है।

गगनगिरी महाराज से मिलने के बाद ममता कुलकर्णी ने किया था भारत छोड़ने का फैसला
मुंबई: 90 के दशक में ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थी। उनकी खूबसूरती अब भी बरकरार है। 24 साल भारत लौटने के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। ममता कुलकर्णी भारत छोड़कर क्यों गई थी, इसके बारे में लोग भी जानना चाहते हैं। अब खुद ममता कुलकर्णी ने बताया है कि भारत छोड़कर जाने की उनकी असली वजह क्या थी? लोगों को यह लगता है कि ड्रग्स मामले में नाम आने की वजह से उन्होंने भारत छोड़ दिया था। ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने निजी जिंदगी और विक्की गोस्वामी से जुड़े कई खुलासे किये हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
ममता कुलकर्णी ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने साल 1996 में अध्यात्म का रास्ता अपनाने का मन बना लिया था। ममता कुलकर्णी ने कहा कि मेरी मुलाकात गुरु गगनगिरी महाराज से हुई। उनके सानिध्य में आने के बाद मेरे मन में अध्यात्म को लेकर रुचि बढ़ी। इसी के बाद मेरी तपस्या शुरू हुई। हालांकि मैं मानती हूं कि बॉलीवुड ने मुझे नाम और शोहरत दी। इसके बाद बॉलीवुड का साथ छूट गया। साल 2000 से 2012 तक में तपस्या करती रही। मैं कई सालों तक दुबई में दो बेडरूम के हाल में रहती थी। 12 सालों तक मैंने ब्रह्मचर्य का पालन किया है।
ये भी पढ़ें- सोनू सूद ने फतेह के ट्रेक हिटमैन के लांन्च पर दी प्रतिक्रिया, बोलें- मेरे करियर…
विक्की गोस्वामी से कब हुई थी ममता कुलकर्णी की मुलाकात
ममता कुलकर्णी ने बताया कि 1996 में विक्की गोस्वामी के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। लेकिन 1997 में विक्की गोस्वामी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए और 12 साल तक जेल में रहे। इस दौरान मुझसे मिलने के लिए भी कहा, इसके बाद एक बार मेरी उनसे मुलाकात भी हुई। इस दौरान मैंने अपना सारा ध्यान अध्यात्म की तरफ लगा दिया था। साल 2012 में मैं कुंभ स्नान करने आई थी।
विक्की गोस्वामी से ममता कुलकर्णी ने नहीं की शादी
विक्की गोस्वामी को लेकर भी ममता कुलकर्णी ने अपने इंटरव्यू के दौरान ढेर सारी बातें कही है। इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आपने विकी गोस्वामी से शादी की है, तब उन्होंने कहा कि मैंने विक्की गोस्वामी से शादी नहीं की है। वह 12 साल तक जेल में थे और मैंने 12 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन किया है। मैंने प्याज और लहसुन भी नहीं खाया है। हां यह बात सही है कि विक्की गोस्वामी के साथ में कुछ समय के लिए थी। उनके लिए मेरा प्यार हमेशा रहेगा। हालांकि आध्यात्म की तरफ मन लगने के बाद सब कुछ खत्म हो गया है।
Mamta kulkarni reveals reason to quit india talks about vicky goswami and gagangiri maharaj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














