अपने दादा राज कपूर पर लिखी किताब के विमोचन में शामिल हुए रणबीर कपूर, बायोपिक को लेकर किया बड़ा खुलासा
- Written By: उज्वला धारपवार
Ranbir Kapoor attended the release of the book written on his grandfather Raj Kapoor, made a big disclosure about the biopic: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 97वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को ”राज कपूर: द मास्टर एट वर्क” पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर नायडू ने दुनियाभर में भारतीय सिनेमा को ”सांस्कृतिक कूटनीति का जरिया” बनाने में कपूर के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें याद किया। ‘ब्लूम्सबरी इंडिया’ द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक फिल्म निर्माता राहुल रवैल द्वारा लिखी गई है जिन्होंने ‘बॉबी’ जैसी फिल्मों में राज कपूर के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।
यहां ‘इंडिया हैबिटेट सेंटर’ के ‘स्टीन ऑडिटोरियम’ में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में दिवंगत अभिनेता के बड़े बेटे रणधीर कपूर और पोते रणबीर कपूर भी शामिल हुए। नायडू ने कहा, ”राज कपूर जी ने 50 और 60 के दशक में भारतीय सिनेमा को एक नयी पहचान और दिशा दी तथा एक संवेदनशील निर्माता और प्रख्यात अभिनेता के रूप में हिंदी सिनेमा में उनका योगदान अमूल्य है। उनकी फिल्में वास्तविक चरित्रों पर आधारित थीं। उनकी फिल्में जीवन में संदेश देने वाली थीं।”
सम्बंधित ख़बरें
नाबालिगों को शराब परोसने पर भड़कीं Isha Koppikar, पब-प्रशासन पर उठाए सवाल
कभी करते थे नौकरी, आज हैं करोड़ों दिलों की धड़कन, बैंक अधिकारी से Shivaji Satam कैसे बने ‘एसीपी प्रद्युम्न’?
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज कपूर की शुरुआती फिल्में ‘चार्ली चैपलिन’ और ‘द ट्रैम्प’ के उनके चरित्र के प्रभाव को दर्शाती हैं। यह किताब राज कपूर के जीवन के बारे में एक आंतरिक दृष्टिकोण उपलब्ध कराती है। पुस्तक की प्रस्तावना लिखने वाले रणधीर कपूर ने संस्मरण का अनावरण करने के लिए उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। (bhasha)
