राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत, बोली- ‘ये हमारा सौभाग्य…’
- Written By: किर्तेश ढोबले
अयोध्या: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Lalla Pran Pratishtha) के लिए तैयारियां जोरों पर है। दो दिन के बाद राम भक्तों का सपना हकीकत बन जायेगा। इस बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं। राम नगरी में पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कंगना ने कहा कि अयोध्या धाम आने वाले लोग पुण्य कमाते हैं। कंगना ने कहा, ‘अयोध्या धाम के दर्शन जिन्हें होते हैं, वो बहुत ही ज्यादा पुण्य कमाते हैं। जो दुनिया में वेटिकन सिटी का महत्व है, वैसे ही हमारे लिए अयोध्या धाम का महत्व है।’
हमें सद्बुद्धि दी है….
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जब कंगना रनौत से पूछा गया कि कुछ लोगों को निमंत्रण मिला लेकिन वह आने से मना कर रहे हैं। जिस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं क्या कहूं। जैसे हमारा सौभाग्य है कि श्रीराम ने हमें सद्बुद्धि दी है कि हम अयोध्या आएं और हमें उनके दर्शन करने को मिले। ऐसे ही उन्होंने कुछ लोगों को दुर्बुद्धि दी है कि वो ना आएं और उन्हें दर्शन करने को ना मिले।’
#WATCH | Ayodhya, UP: On Ram Mandir Pran Pratishtha, actor Kangana Ranaut says, "People who visit Ayodhya Dham, earn a lot of virtue. It is our biggest 'Dham' like Vatican City has importance in the world, similarly, Ayodhya Dham is important for us. We are fortunate that Lord… pic.twitter.com/5E8yPunOe7 — ANI (@ANI) January 20, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Sai Pallavi Birthday: जूनियर आर्टिस्ट से बनीं साउथ की क्वीन, जानें साई पल्लवी का दिलचस्प सफर
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
बंगाल चुनाव: 4 मई के बाद इंसाफ होगा, कंगना रनौत ने दी चेतावनी; ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना
Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
राम राज्य का पुनर्जन्म होगा
जानकारी के लिए बता दें कि एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कुछ दिन पहले कहा था कि सरकार ये वोट के चक्कर में कर रही है। जिस पर कंगना रनौत बयान देते हुए कहा, ‘देखिए जो बीत गई सो बात गई। जो सनातन है वो सत्य है। हजारों साल पहले यहां श्रीराम राज्य था। लेकिन राम जो हैं उनका किरदार, चरित्र वो हर हिन्दुस्तानी के दिल में जिंदा हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है 22 तारीख को। स्वयं श्रीराम जो हैं वो दर्शन देंगे हमें। हमारे मंदिर में आकर वो विराजेंगे। और फिर से राम राज्य का पुनर्जन्म होगा। जिसको श्रीराम सुबुद्धि देंगे वो उनके दर्शन करने को आएंगे। जय श्री राम।’
