राम कपूर का लुक देख हैरान हुए फैंस, एक्टर के 42 किलो वजन घटाने पर क्या बोले यूजर्स
एक्टर राम कपूर ने अपना 42 किलो वजन घटा लिया है। सोशल मीडिया पर उनका नया लुक देखकर फैंस हैरान है। लेकिन यूजर्स कह रहे हैं कि उन्हें गोल मटोल राम कपूर ही ज्यादा पसंद थे। चलिए जानते हैं इस पर लोगों ने क्या कुछ कहा।
- Written By: अनिल सिंह
राम कपूर ने घटाया 42 किलो वजन,
मुंबई: एक्टर राम कपूर इस समय अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल एक्टर पहले हेल्दी हुआ करते थे लेकिन अब उनकी जो तस्वीर सामने आई है उसमें वह स्लिम फिट नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया से दूरी बना चुके थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी ताजा तस्वीर पोस्ट की फैंस की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें एक स्लिम फिट हैंडसम हंक दिखाई दिया जो अपनी पत्नी के साथ खड़ा है। तस्वीर देखकर फैंस हैरानी जता रहे हैं। राम कपूर ने अपना 42 किलो वजन कम कर लिया है।
राम कपूर को आखिरी बार यूधरा नाम की फिल्म में देखा गया था इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के साथ अहम भूमिका में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर राम कपूर ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। उनका नया लुक देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कहा है कि उन्हें राम कपूर का गोल मटोल वाला अंदाज ही काफी पसंद आता था।
ये भी पढ़ें- पूर्व पत्नी के बॉयफ्रेंड को ऋतिक रोशन ने किया बर्थडे विश, यूजर बोले- सौतन….
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: राम कपूर का किस वीडियो वायरल, 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग दिखे रोमांटिक; फैंस ने लगाई फटकार
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
Lock Upp 2 Controversy: ‘जो बदमाशी करे, उसे टोको’ लॉक अप- 2 विवाद के बीच पति राम कपूर के बचाव में आईं गौतमी
Lock Upp 2 Show: ‘मैं प्लेबॉय था, कई लड़कियों से अफेयर थे’… राम कपूर के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
राम कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, हाय दोस्तों, इंस्टा पर थोड़ी देर की अनुपस्थिति के लिए माफी चाहता हूं। मैं खुद पर काफी कम कर रहा था। राम कपूर के भारी वजन घटाने की प्रक्रिया पर ढेर सारे कॉमेंट्स आए हैं। टीवी एक्टर करण वाही ने दिलवाले इमोजी बनाई है। तो वहीं यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
राम कपूर के काम की अगर बात करें तो उन्होंने टीवी में दर्जनभर सीरियल में काम किया है और वह अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाते हैं। सिर्फ टीवी सीरियल ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। विद्या बालन के साथ उनकी फिल्म ‘नीयत’ रही हो या फिर 2021 में आई ‘बिग बुल’ तापसी पन्नू के साथ ‘थप्पड़’ या फिर 2016 में आई फिल्म ‘रफ बुक’ उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
